फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Rushdie: जब सलमान रुश्दी पर 27 सेकंड में हुए थे 12 वार, लेखक ने खुद बताई वारदात की पूरी कहानी

Mon, 15 Apr 2024 04:16 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान ने एक साक्षात्कार में उस घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में जब उनके ऊपर चाकू से हमला हुआ था तो उन्हें लगा था कि उनकी जान जा रही है। 
विज्ञापन
सलमान रुश्दी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान रुश्दी एक ऐसे लेखक हैं, जिनका हमेशा विवादों से नाता रहा हैं। साल 2022 में उन पर चाकू से हमला किया था। बुकर पुरस्कार जीतने वाले सलमान रुश्दी ने हाल ही में उस हमले से जुड़ी कुछ बातें साझा की है।

विज्ञापन


अंडे के जैसे लटक रही थी आंख
सलमान ने एक साक्षात्कार में उस घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में जब उनके ऊपर चाकू से हमला हुआ था तो उन्हें लगा था कि उनकी जान जा रही है। सलमान ने बताया कि बायीं आंख किसी नरम उबले हुए अंडे के जैसे लटक रही थी। मालूम हो कि यह मामला अगस्त 2022 का है। लेखक सलमान रुश्दी मंच पर मौजूद थे। अचानक एक शख्स ने उन पर ताबड़तोड़ एक साथ 12 बार चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी उनकी हत्या के इरादे से वहां पहुंचा था।

Kirron Kher: लगातार दो बार सांसद बनने वाली किरण खेर का खुलासा, इस वजह से किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
विज्ञापन


पता ही नहीं चला था कि हमलावर के पास चाकू था
सलमान ने बताया कि एक आंख को खो देना एक ऐसी बात है, जो उन्हें रोजाना परेशान करती है। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त उन्हें लगा था कि हमलावर ने बहुत जोर से मुक्का जड़ा है। उन्हें इस बात की कोई खबर ही नहीं थी कि उस शख्स के हाथ में चाकू था। तभी अचानक उन्होंने खून बहता हुआ देखा, जिसके बाद उन्हें समझ आया कि हमला करने वाले के पास कोई हथियार था।
विज्ञापन


Salman Khan: क्या फायरिंग का सलमान खान के काम पर पड़ेगा असर? 'भाईजान' ने अपनी टीम को दिए ये निर्देश

27 सेकंड में 12 बार किया चाकू से वार 
सलमान ने याद करते हुए कहा कि वे सोच रहे थे कि वे मरने वाले हैं और सौभाग्य से वे गलत साबित हुए। उन्होंने बताया कि हमला करने वाला शख्स बड़ी फुर्ती के साथ सीढ़ियों से आया था। इस दौरान उसने 27 सेकंड तक उन पर 12 बार चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें