फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini Birthday: इस वजह से धर्मेंद्र की पहली पत्नी कभी नहीं मिलीं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैं उनका...'

Wed, 16 Oct 2024 09:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का आज 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक अहम किस्सा आपको बताते हैं, जब हेमा ने खुलासा किया था कि वह कभी भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से नहीं मिलीं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। आज भी हेमा उतनी ही सुंदर और आकर्षक हैं, जितनी वह कुछ दशक पहले दिखा करती थीं। हेमा की अदाकारी और शास्त्रीय नृत्य आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता हैं। आज भी हेमा के प्रशंसक उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। हेमा आज भी बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। हेमा ने अपने जीवन में कई कठिन फैसले भी लिए। हेमा ने धर्मेंद्र से शादी की, जबकि उनकी पत्नी प्रकाश कौर और चार बच्चे पहले से ही थे।
विज्ञापन


हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की जोड़ी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी है। आज भी प्रशंसक उन्हें एक साथ ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन देखकर खुश हो जाते हैं। हेमा और धर्मेंद्र की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। दरअसल, हेमा, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से कभी इसलिए नहीं मिली क्योंकि वह किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं, वह बस धर्मेंद्र द्वारा उनसे शादी करने के बाद उन्हें जो कुछ भी प्यार, सम्मान और खुशी मिली, वह उससे काफी संतुष्ट थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी भी धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में बात नहीं करती हैं, लेकिन उनका बहुत सम्मान करती हैं। 

कभी धर्मेंद्र की पहली पत्नी से नहीं मिली हेमा
हेमा कभी भी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं और ना ही उनकी पहली पत्नी से कभी मिलीं। वह अपनी बेटियों के साथ अकेली रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्रकार-फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी द्वारा लिखी गई अपनी जीवनी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में इस बारे में बात की थी। उन्होंने धर्मेंद्र के घर न जाने की वजह बताते हुए कहा था कि वह कभी भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से क्यों नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि वह प्रकाश कौर से इसलिए नहीं मिली क्योंकि वह धर्मेंद्र की फैमिली में कोई दिग्गत पैदा नहीं करना चाहती थीं। हेमा ने कहा, ''मैं किसी को नाराज नहीं करना चाहती थी, जो भी कुछ धर्मेंद्र जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए किया है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने एक अच्छे पिता होने का फर्ज निभाया है, जैसा कि कोई भी पिता करता है। आज मैं एक कामकाजी महिला हूं और मैं अपनी गरिमा बनाए रखने में सक्षम हूं क्योंकि मैंने अपना जीवन कला और संस्कृति को समर्पित कर दिया है।"
विज्ञापन


मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं-हेमा
इंटरव्यू के दौरान जब हेमा से पूछा गया कि वह उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर का कितना सम्मान करती हैं। इस पर हेमा ने कहा, "हालांकि मैंने कभी प्रकाश के बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां तक कि मेरी बेटियां भी धरमजी के परिवार का सम्मान करती हैं। दुनिया मेरे जीवन के बारे में जानना चाहती है, लेकिन इसको दूसरों को जानने का कोई हक नहीं है।" 

मैं बहुत खुश हूं-हेमा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान हेमा ने अकेले रहने के बारे में भी बात की थी और कहा, "मुझे इसके बारे में बुरा नहीं लग रहा है, या मैं इसके बारे में उदास नहीं हूं। मैं खुद से खुश हूं। मेरी दो बेटियां हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छे से पाला है। धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। वहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल।
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक रिलीज से पहले कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो, फैंस उत्साहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें