शानदार कलाकारों से सजी वेब सीरीज
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक नाटक है। इसमें रोमांचकारी हवाई एक्शन-सीक्वेंस से लेकर भारी भरकम संवाद तक का लोग आनंद उठा सकेंगे। सीरीज में लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसी प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
जिमी शेरगिल-आशुतोष राणा ने कही यह बात
फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणनीति की कहानी लोगों को अपनी सीट से हटने नहीं देगी। इस ट्रेलर के मुताबिक इस सीरीज में राजनीति से लेकर दो देशों के बीच तनाव तक सबकुछ देखने को मिलेगा। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस वेब इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।