फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranneeti -Balakot & Beyond: 'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां देख सकेंगे यह सीरीज

Wed, 17 Apr 2024 01:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड के ट्रेलर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। मेकर्स ने दर्शकों की मांग को पूरी करते हुए इसे जारी कर दिया है। इस सीरीज में लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। 
विज्ञापन
रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस वॉर रूम ड्रामा सीरीज का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। इसे 25 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस सीरीज में कई मंझे हुए कलाकार अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: आरोपियों पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान! कहा- 'ये जाहिल लोग कहते हैं...'
 

शानदार कलाकारों से सजी वेब सीरीज
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक नाटक है। इसमें रोमांचकारी हवाई एक्शन-सीक्वेंस से लेकर भारी भरकम संवाद तक का लोग आनंद उठा सकेंगे।  सीरीज में लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसी प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

जिमी शेरगिल-आशुतोष राणा ने कही यह बात
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड  पर बात करते हुए जिमी शेरगिल ने बताया कि इस वॉर-रूम केंद्रित वेब श्रृंखला का हिस्सा बनकर वे काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि एड्रेनालाईन रश की वजह से पूरी टीम इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम करती रही। वहीं, आशुतोष राणा ने कहा कि उनके लिए यह वेब सीरीज भारतीय राजनीति और रक्षा दर्शन में एक क्रैश कोर्स की तरह थी।
THANGALAAN: विक्रम के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म 'तंगलान' की पहली झलक
विज्ञापन

फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणनीति की कहानी लोगों को अपनी सीट से हटने नहीं देगी। इस ट्रेलर के मुताबिक इस सीरीज में राजनीति से लेकर दो देशों के बीच तनाव तक सबकुछ देखने को मिलेगा। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस वेब इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें