फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: 'मां काली की धरा पर भी महिलाएं महफूज नहीं', बंगाल के राजनीतिक हालात पर निर्देशक की टिप्पणी

Wed, 03 Jul 2024 03:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें एक महिला के साथ जबर्दस्ती होती दिखाई दे रही है। महिला को जमीन पर घसीटते हुए उस पर प्रहार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की तैयारियों में जुटे हैं। बीते दिनों उन्होंने पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म के लिए वे सड़क मार्ग से शहर-शहर और गांव-गांव जाकर रिसर्च कर रहे हैं। अब निर्देशक ने आज एक और पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विवेक अग्निहोत्री बंगाल के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते नजर आए हैं।

विज्ञापन

Vaani Kapoor: यशराज की ये हीरोइन अब करेगी पाकिस्तानी हीरो संग नैन मटक्का, फसाद से बचने को लंदन में होगी शूटिंग

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्टर
विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें एक महिला के साथ जबर्दस्ती होती दिखाई दे रही है। महिला को जमीन पर घसीटते हुए उस पर प्रहार किया जा रहा है। साथ में प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है कि न्याय की आंखों पर पट्टी बंधी है। इसके साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री को भी दिखाया गया है, जो महिला के साथ हो रहे अपमान के दृश्य से नजरें फेरती दिख रही हैं।
विज्ञापन


बोले- 'दुख की बात है'
इस पोस्ट को साझा करते हुए विवेक ने कैप्शन लिखा है, 'महिलाएं मां काली की धरा पर भी सुरक्षित नहीं हैं'। निर्देशक ने लिखा है, 'सीधे एक्शन डे से लेकर नोआखली तक और आज तक... हिंदू पुनर्जागरण की महान भूमि बंगाल दो राष्ट्र और दो संविधान की मानसिकता के कारण हिंसा का शिकार रही है। काली मां की धरती पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दुख की बात है कि किसी ने...किसी ने...किसी ने इसे रोकने की कोशिश भी नहीं की'।
विज्ञापन

Soumik Sen Mother Passed Away: निर्देशक सौमिक सेन की मां का निधन, भुवनेश्वर के करीब ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा

मां काली के टीजर रिलीज से पहले की टिप्पणी
विवेक अग्निहोत्री का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब फिल्म 'मां काली' काली का टीजर जारी होने वाला है। फिल्म मां काली बंगाल में विभाजन से पहले की उन उथल-पुथल से भरी घटनाओं के बारे में बताने की कोशिश करेगी, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। निर्देशक विजय येलकांति ने फिल्म का निर्देशन किया है। 
Kabir Khan: सलमान के साथ 'बब्बर शेर' पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना कैफ को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें