फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की तैयारियों में जुटे हैं। बीते दिनों उन्होंने पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म के लिए वे सड़क मार्ग से शहर-शहर और गांव-गांव जाकर रिसर्च कर रहे हैं। अब निर्देशक ने आज एक और पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विवेक अग्निहोत्री बंगाल के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते नजर आए हैं।