पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार शोक में है। इंडस्ट्री के तमाम सितारे अभिनेत्री के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस बीच मीडिया का रवैया कुछ ऐसा रहा है, जिस पर विजय वर्मा ने आपत्ति जताई है।
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार को निधन हो गया। कल गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कथित तौर पर मलाइका के पिता ने आत्महत्या की। अनिल मेहता के निधन की सूचना पाते ही उनके घर के बाहर पैपराजी और मीडिया वालों की भीड़ लग गई। हर कोई मलाइका के पिता की आकस्मिक मौत से हैरान नजर आया और इसका कारण पता लगाने की कोशिश में जुटा रहा। मीडिया के बर्ताब पर एक्टर वरुण धवन ने गुस्सा जाहिर किया था। उनके बाद अब विजय वर्मा भी मीडिया पर भड़कते दिखे हैं।
एक्स हैंडल से साझा किया पोस्ट
पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार शोक में है। इंडस्ट्री के तमाम सितारे अभिनेत्री के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस बीच मीडिया का रवैया कुछ ऐसा रहा है, जिस पर कई सितारे आपत्ति जता चुके हैं। दुख की इस घड़ी में मलाइका व उनके परिवार की निजता में खलल डालने पर विजय वर्मा ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
ग्रेस रखने की करी अपील
विजय वर्मा ने लिखा है, 'शोकाकुल परिवार को कृपया अकेला छोड़ दें.. वैसे भी उनके लिए यह आसान नहीं है। थोड़ा तो ग्रेस रखो मीडिया वालों।' विजय का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस भी उनकी इस बात से सहमत हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मीडिया से इसकी उम्मीद ही नहीं रखनी चाहिए'। वहीं कुछ यूजर लिख रहे हैं, इस दुख की घड़ी में पैपराजी और मीडिया जिस तरह व्यवहार करते हैं, वह बहुत असंवेदनशील है।
वरुण धवन ने भी जताया गुस्सा
विजय वर्मा से पहले एक्टर वरुण धवन का गुस्सा भी मीडिया पर फूटा। वरुण ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'शोक मना रहे लोगों के सामने कैमरा तानना सबसे असंवेदनशील बात है'। गुरुवार को मलाइका के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में कई सितारे शामिल हुए। मलाइका के एक्स पति अरबाज खान और उनका परिवार मलाइका को इस दुखद घड़ी में हिम्मत देता नजर आया है। अरबाज ही नहीं, सलीम खान से लेकर सलमान खान, सोहेल खान, अलवीरा और अर्पिता सभी मलाइका से मिलने पहुंचे। इसके अलावा करीना, करिश्मा, सैफ अली खान, गौरी खान सहित कई अन्य स्टार्स भी मलाइका को सांत्वना देने पहुंचे।