फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth Mallya:हिंदू रीति रिवाज के साथ सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन के साथ लिए फेरे, विजय माल्या भी रहे शामिल

Mon, 24 Jun 2024 01:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ माल्या ने अपनी प्रेमिका जैस्मीन से शादी ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इसके बाद अब दोनों की हिंदू रीति से हुई शादी की एक वीडियो सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ माल्या, जैस्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ माल्या ने अपनी प्रेमिका जैस्मीन के साथ शादी की है। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, जैस्मीन के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर दोनों की हिंदू रीति से हुई शादी की एक वीडियो सामने आई है। इसमें दोनों फेरे लेते हुए नजर आ रहे है। दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया छाई हुई हैं। अब इन नई तस्वीरों में सिद्धार्थ और जैस्मीन भारतीय कपड़ो में दूल्हा दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ माल्या, जैस्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन इसमें बेहद प्यारे लग रहे हैं। उनके एक दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी के वेन्यू की तस्वीरें साझा की हैं। लाल रंग के जोड़े में जैस्मीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ का हाथ पकड़कर उन्हें जैस्मीन मंडप पर लेकर आ रही हैं।  

Diljit Dosanjh: शो से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में की अरदास, श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में लिया भाग
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ माल्या, जैस्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान विजय माल्या भी नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और जैस्मीन की ये तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों वरमाला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। जैस्मीन अपने हैवी लहंगे को संभालती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो में दो पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 5
सिद्धार्थ माल्या - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले दोनों की क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ हुई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सिद्धार्थ माल्या लंदन में अपनी गर्लफ्रेंड के संग शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर व्यवसायी ललित मोदी से लेकर गायिका सोफी चौधरी और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ माल्या, जैस्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ माल्या ने पिछले साल हैलोवीन के मौके पर अपनी गलर्फ्रेंड जैस्मिन को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों शादी की तैयारियों में जुट गए थे।  सिद्धार्थ माल्या जैस्मिन  के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं।  

Gaurav Banerjee: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ बने गौरव बनर्जी, एनपी सिंह की लेंगे जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें