फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth Mallya Wedding: सिद्धार्थ और जैस्मीन की शादी में बजा किंग खान का गाना, 'चलेया' पर थिरके मेहमान

Mon, 24 Jun 2024 12:30 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ और जैस्मीन - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ माल्या ने अपनी प्रेमिका जैस्मीन से शादी ली है। आज क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शादी की कुछ तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। आइए जानते हैं सिद्धार्थ माल्या की शादी में वर-वधू के संग बारतियों ने किस गाने पर डांस किया --
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ माल्या - फोटो : इंस्टाग्राम

वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने सिद्धार्थ माल्या की शादी की कुछ खास तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें मेहमान शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ माल्या लंदन में अपनी गर्लफ्रेंड के संग शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर व्यवसायी ललित मोदी से लेकर गायिका सोफी चौधरी और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला भी नजर आए। वहीं क्रिस गेल भी शादी में जमकर एंजॉय करते हुए स्पॉट किए गए। 

4 of 5
सिद्धार्थ माल्या - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ माल्या ने पिछले साल हैलोवीन के मौके पर अपनी गलर्फ्रेंड जैस्मिन को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों शादी की तैयारियों में जुट गए थे।  सिद्धार्थ माल्या जैस्मिन  के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ माल्या - फोटो : इंस्टाग्राम
बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया है। अपनी शादी की तस्वीरों में वे वेलवेट सूट में काफी जंच रहे थे। वहीं उनकी दुल्हन सफेद गाउन में परी जैसी नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस वर-वधू की तस्वीरों पर प्यार लूटा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें