फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidhu Vinod Chopra: विधु विनोद चोपड़ा का छलका दर्द, बोले- मुन्नाभाई MBBS' के लिए राजी नहीं थे डिस्ट्रीब्यूटर

Sat, 04 May 2024 04:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

विधु विनोद चोपड़ा आज हिंदी सिनेमा के सफलतम निर्माता-निर्देशकों की सूची में आते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर रिलीज करने को राजी नहीं था। एक कार्यक्रम में संबोधित करने के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधु विनोद चोपड़ा हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अपनी फिल्मों के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने 'परिंदा', '1942 : ए लव स्टोरी', '12वीं फेल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स' आदि फिल्मों से अपना लोहा मनवाया है। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था कि उनकी एक फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रिलीज करने तक से मना कर दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन


रिलीज के तीन दिन पहले वापस मांगे थे पैसे 
अपने करियर में बतौर निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने 'मुन्नाभाई सीरीज', '3 इडियट्स' जैसी फिल्में बनाई हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को कोई डिस्ट्रीब्यूटर रिलीज नहीं करना चाहता था। इससे जुड़े वाकये को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मोहम्मद भाई नाम के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने उन्हें इस फिल्म के लिए उन्हें 11 लाख रुपये देने के वादा किया था। उसने फिल्म के लिए पांच लाख रुपये एडवांस भी दे दिए थे, लेकिन फिल्म देखने के बाद उसने हाथ पीछे खींच लिया। रिलीज के तीन दिन पहले डिस्ट्रीब्यूटर ने ये कहते हुए पैसे वापस मांग लिए कि इस फिल्म की कहानी किसी को भी समझ नहीं आएगी। चोपड़ा ने कहा, 'फिल्म के रिलीज होने से तीन दिन पहले मुझे पैसे वापस करने का निर्णय सुनाया गया'। 

Shekhar Suman: ‘बेटे की मौत के बाद बंद कर दिया मंदिर, फेक दी मूर्तियां’, शेखर सुमन का छलका दर्द

बड़ी हिट साबित हुई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'
विधु ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने तामिलनाडु के श्याम श्रॉफ नाम के एक डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क किया था। इस पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं परेशान था कि अब क्या करूं ? फिर मैंने अपने एक दोस्त श्याम श्रॉफ को फोन किया। वह एक डिस्ट्रीब्यूटर था, तामिलनाडु में उसका एक बड़ा थियेटर था। उसने मुझे सुबह 11:45 का एक सिंगल शो दिया। आपको पता है मैंने तामिलनाडु से कितने पैसे कमाए? मैंने सिर्फ तामिलनाडु से  1.67 करोड़ रुपये कमाए'। 

Amitabh Bachchan: 'थाला द ग्रेट रजनी अगेन', अमिताभ ने गले लगाते हुए साझा की रजनीकांत के साथ तस्वीर, फैंस गदगद

शाहरुख थे पहली पसंद 

विज्ञापन

साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' भारतीय सिनेमा के इतिहास की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका दूसरा भाग भी बनाया गया। इसके दूसरे भाग को 'लगे रहो मुन्नाभाई' के नाम से रिलीज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में पहले शाहरुख खान को मुन्नाभाई के किरदार के लिए पसंद किया गया था। हालांकि, शाहरुख तब अपने पीठ की सर्जरी करा रहे थे, जिसके बाद यह किरदार अभिनेता संजय दत्त को मिल गया। संजय दत्त ने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी। फिल्म में अरशद वारसी भी सर्किट का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 

Bollywood Celebs: काम से केवल नाम ही नहीं, बल्कि चोट भी मिली, किसी की टूटी टांग तो किसी को लगे 100 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें