फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: कैमरे के सामने डरे हुए थे विक्की, उधर सैम के किरदार में उन्हें देखकर रोने लगीं मानेकशॉ की बेटी

Sun, 21 Apr 2024 12:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल पर्दे पर सैम बहादुर के अलावा उधम सिंह का भी किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसी फिल्म में ऐतिहासिक किरदार को निभाने से भी बड़ी बात उसके साथ आने वाली जिम्मेदारी होती है। 
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल ने फिल्म 'सैम बहादुर' से अपने अभिनय के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। विक्की के प्रशंसकों ने फिल्म देखने के बाद उन पर प्यार बरसाया था। विक्की कौशल हाल ही में, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए, जिसमें उन्होंने इस फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें साझा की।

विज्ञापन


सैम मानेकशॉ की बेटी की आंखों से छलक गए थे आंसू
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे एपिसोड में हंसी-मजाक के अलावा कुछ गंभीर बातें भी सुनने को मिली। विक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' का जिक्र करते हुए कहा कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो सैम मानेकशॉ की बेटी माया भी सेट पर मौजूद थीं। माया को देखकर विक्की घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका था, जब वे कैमरे के सामने नर्वस हुए थे। हालांकि, जब उस शॉट को देखकर माया की आंखों से आंसू छलकना शुरू हुए तो विक्की खुश हो गए थे। मालूम हो कि इस फिल्म में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था।

Jersey Re-release: पिता नानी को फिल्म में देखकर चौंक गए अर्जुन! 5 साल बाद भी 'जर्सी' का जलवा कायम
विज्ञापन


ऐतिहासिक किरदारों को हल्के में नहीं लिया सकता
विक्की कौशल पर्दे पर सैम बहादुर के अलावा उधम सिंह का भी किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसी फिल्म में ऐतिहासिक किरदार को निभाने से भी बड़ी बात उसके साथ आने वाली जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि सैम बहादुर जी का किरदार हो या फिर उधम सिंह जी का। इसे हल्के में नहीं लिया सकता है।
विज्ञापन


Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, रवीना-शूरा की खूबसूरती ने लूट ली महफिल

दोनों भाईयों ने सुनाए बचपन के किस्से
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड में विक्की कौशल के साथ उनके भाई सनी कौशल भी नजर आए। कपिल शर्मा ने उनकी जमकर खिंचाई की, जिस पर लोग हंसते हुए दिखाई दिए। दोनों भाईयों ने अपने बचपन से जुड़े कई अनसुने किस्से सुनाए। बता दें कि विक्की कौशल जल्द ही 'छावा', 'बैड न्यूज' और 'लव एंड वॉर' फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। दर्शकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Manushi Chhillar: मानुषी को मिला था 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' में काम करने का ऑफर! आखिर कहां अटक गई बात?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें