फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manav Kaul: इंदौरी पोहे के शौकिन हैं अभिनेता मानव कौल, फिट रहने के लिए खाते हैं सलाद

Sun, 21 Apr 2024 11:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता मानव कौल खाने के काफी शौकीन है। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर खाना बनाते हुए वीडियो साझा करते हैं। अभिनेता पोहा खाने के काफी शौकीन हैं।
विज्ञापन
मानव कौल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मानव कौल ने अपने अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा के दर्शकों में अपनी एक अलग छवि बनाई है। मानव कौल अभिनय के साथ-साथ लिखना भी पसंद करते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। मानव ने खुद से जुड़ी कई चीजें साझा की, जिसमें से एक है खाना बनाना। अभिनेता को तरह-तरह के व्यंजन बनाने और खाने का शौक भी है। मानव का मानना है कि वो पोहा बनाने में माहिर हैं क्योंकि उनका पालन-पोषण भोपाल में हुआ, जिसके बाद वो इंदौर आ गए, जो पोहा के लिए प्रसिद्ध है। अभिनेता दावा करते हैं कि ‘जहां तक भोजन का सवाल है, मैं बहुत उबाऊ व्यक्ति हूं’, लेकिन उन्हें इसके बिल्कुल विपरीत पाया जाता है। यहां अभिनेता ने अपने खाने की पसंद को लेकर जानकारी साझा की है। 

 

मांसाहारी हैं मानव कौल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने अपने पसंदीदा खान-पान से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पूरे दिन की सूची साझा की आइए देखते हैं अभिनेता को क्या-क्या खाना पसंद है। अभिनेता ने साझा किया कि वो मांसाहारी हैं, लेकिन वो अपने खाने में 90 प्रतिशत शाकाहारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। सुबह के समय अभिनेता कॉफी पीना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन

'लाल मिर्च' बनीं उर्फी, रेड ड्रेस में लगाई आग

 

नाश्ते में पोहा है पसंद

अभिनेता को सुबह के नाश्ते में रागी ब्रेड एक कप चाय के साथ पीते हैं, लेकिन उन्हें हफ्ते में एक या दो बार पोहा खाना पसंद हैं। पोहा उनका पसंदीदा नाश्ता है।

 

दोपहर के खाने में केवल सलाद

अभिनेता दोपहर के खाने को लेकर बताते हैं कि वो दोपहर के भोजन में केवल सलाद खाते हैं। मानव बताते हैं कि वो सप्ताह में चार बार सलाद खाते हैं। इसके अलावा वो दाल, चावल और सब्जी खाना पसंद करते हैं।

 

शाम को अंडे और रात में चावल

मानव बताते हैं की शाम को कसरत के बाद वो अंडे खाते हैं। वहीं अभिनेता रात में चावल खाना पसंद करते हैं। चावल खाने से उन्हें अच्छी नींद आती है। रात के खाने में वह दाल-चावल या एक अच्छी सी खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। मानव को मीठे में डार्क चॉकलेट खाना पसंद है।

विज्ञापन

Suriya 44: सूर्या की 44वीं फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से कार्तिक सुब्बाराज के साथ शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें