फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: जब विक्की ने घरवालों से कही थी कैटरीना से शादी करने की बात, तब क्या था उनके माता-पिता का जवाब

Thu, 16 May 2024 09:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल ने जब अपने माता-पिता को बताया था कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से शादी करना चाहते हैं। तब विक्की की इस बात पर उनके माता-पिता ने क्या प्रतिक्रिया दी थी।
 
विज्ञापन
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी से लेकर उनके डायलॉग बोलने तक के स्टाइल को सभी पसंद करते हैं। आज विक्की कौशल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विक्की के जन्मदिन पर एक पुराना किस्सा सुनाते है जब उन्होंने अपने माता-पिता को बताया था कि वह कैटरीना कैफ से शादी करना चाहते हैं, तो इस बात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन


कैटीना से शादी की बात को लेकर कैसी थी माता-पिता की प्रतिक्रिया 
विक्की कौशल ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से 9 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। 2022 में, विक्की ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने अपने माता-पिता से कैटरीना से शादी करने के फैसले को बताया था तो उनके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी। अभिनेता ने उनकी प्रतिक्रिया को याद किया और फिल्मफेयर के दौरान बताया, "वे दोनों ही बेहद खुश थे। उसे वह बहुत पसंद करते हैं। वे दोनों उस व्यक्ति से बेहद प्यार करते हैं जो वह है।'' आगे विक्की ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब आपके दिल में अच्छाई होती है, तो यह हमेशा हर चीज में दिखाई देती है।" इस दौरान जब कैटरीना के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने इसे अपनी जिंदगी का बेहद ही खूबसूरत पल बताया। आगे विक्की ने कहा, ''एक ऐसा जीवनसाथी मिलना जिसे जुड़ने के बाद उन्हें समझता है और जिसे वह अच्छी तरह से समझते हैं, यह सबसे अनोखा एहसास होता है।''

विक्की की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की फिल्म 'बैड न्यूज' में भी नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal Birthday: 36 के हुए विक्की कौशल, एक छोटे से चॉल से निकल इंडस्ट्री में बनाई पहचान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें