फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaantha: 'कांथा' के लिए दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाती ने मिलाया हाथ, दिखेगा इतिहास और मानवीय भावनाओं का संगम

Mon, 09 Sep 2024 12:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ से भावनात्मक रूप से गहन कई शानदार फिल्में देखने को मिली है। वहां के दो बड़े अभिनेता राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान एक बार फिर ऐसी ही एक फिल्म 'कांथा' लेकर आने वाले हैं, जिसका आज, सोमवार को हैदराबाद में पूजा समारोह रखा गया था। 
विज्ञापन
फिल्म 'कांथा' की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम @dqswayfarerfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान साउथ के मशहूर और लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। इन दोनों सितारों की हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रियता है। ऐसे में दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। दोनों सितारे ने जल्द ही सेल्वमनी सेल्वराज निर्देशित फिल्म 'कांथा' में नजर आने वाले हैं, जो इस फिल्म का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हैदराबाद में हुआ कांथा का पूजा समारोह
सोमवार को हैदराबाद में इस फिल्म का पूजा समारोह रखा गया था। इस दौरान फिल्म के कलाकार और क्रू के सदस्य पारंपरिक परिधानों में नजर आए। फिल्म का निर्माण सुरेश प्रोडक्शंस, राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर की वेफेयरर फिल्म्स के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की टीम द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, 'कांथा' 1950 के दशक की मद्रास में स्थित है। फिल्म में इतिहास और तत्कालीन सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। फिल्म का पहला लुक जल्द ही जारी किया जा सकता है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 
जीवन के इन दो टर्निंग पॉइंट्स ने अक्षय को बनाया बॉलीवुड का 'खिलाड़ी कुमार'
विज्ञापन

मानवीय भावनाओं और इतिहास का दिखेगा संगम
इस फिल्म के निर्माण को लेकर राणा दग्गुबाती ने कहा,"कांथा सुरेश प्रोडक्शंस की 60वीं वर्षगांठ मनाने और स्पिरिट मीडिया के साथ नई शुरुआत करने के लिए एक आदर्श फिल्म है।" वहीं, 'लकी भास्कर' अभिनेता दुलकर सलमान ने भी फिल्म को लेकर उत्साह दिखाते हुए कहा कि यह एक खूबसूरती से लिखी हुई कहानी है, जो मानवीय भावनाओं की गहराई को पकड़ती है और हमारे अभिनय के लिए बहुत सारी गुंजाइश देती है।" सेल्वमनी ने कहा कि इस फिल्म के साथ उनका लक्ष्य दर्शकों को एक बीते वक्त में ले जाना है और एक ऐसी कहानी बताना है, जो समकालीन भावनाओं के साथ तालमेल बिठाती भी दिखाई दे। 
विज्ञापन



Aishwarya Rai: 'मेरे लिए सबसे पहले मायने रखती हैं आराध्या', ऐश्वर्या- परी मेरे अंदर के बच्चे को रखती है जीवित
सेल्वामनी सेल्वराज कर रहे हैं निर्देशन 
सेल्वामनी सेल्वराज निर्देशित इस फिल्म का शांत पोटलुरी और जोम वर्गीस भी सह- निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डैनी लोपेज कर रहे हैं, जबकि फिल्म का संगीत झानू ने दिया है। फिल्म की कहानी तमीज प्रभा ने लिखी है और इस फिल्म का संपादन लेवेलिन एंथनी गोंजाल्विस कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण भी किया है, जिसमें दानी सांचेज लोपेज ने छायांकन किया है, झानू ने संगीत दिया है, रामलिंगम ने कला निर्देशन किया है, तमीज़ प्रभा ने लिखा है और लेवेलिन एंथनी गोंजाल्विस ने संपादन किया है।

Aishwarya Rai: 'मेरे लिए सबसे पहले मायने रखती हैं आराध्या', ऐश्वर्या- परी मेरे अंदर के बच्चे को रखती है जीवित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें