अमर उजाला
Mon, 9 September 2024
अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार आज 57 साल के हो गए हैं
आज के इस खास मौके पर हम आपको अभिनेता की लाइफ के वो टर्निंग पॉइंट्स बताने वाले हैं, जिसकी वजह से आज वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं
बैंकॉक से मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग के बाद जब अभिनेता वापस भारत आए तो उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देने की शुरुआत की, एक छात्र ने उन्हें मॉडलिंग एजेंसी में नौकरी लगवाई
इसके बाद अक्षय कुमार को कामयाबी मिली, वो दो दिन में इतना कमा लेते थे, जितना वो एक महीने में कमा पाते थे
साल 1987 में आई फिल्म आज में करीब 17 सेकंड का रोल मिला, जिसमें अभिनेता कराटे इंस्ट्रक्टर बने थे, इसके बाद उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला
राज कुंद्रा ने बिजनेस में झंडे गाड़ने के बाद इस फिल्म से किया था डेब्यू