फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumtaz: पाकिस्तान में मुमताज की हुई जमकर खातिरदारी, बोलीं- खराब तबीयत में भी राहत फतेह अली ने गाया गाना

Mon, 22 Apr 2024 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में 60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज अपनी बहन के साथ पाकिस्तान गई थीं। वहां उन्होंने कुछ पाकिस्तानी कलाकारों से मुलाकात की। अब उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
मुमताज - फोटो : इंस्टाग्राम-@mumtaztheactress
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अदाकारा बीते दिनों पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान घूमने गईं। वहां उन्होंने फवाद खान से लेकर राहत फतेह अली खान तक कई पाकिस्तानी सितारों से मुलाकात की। इस दौरान वह गुलाम अली खान के कंसर्ट में भी नजर आईं। अभिनेत्री ने सभी कलाकारों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा कीं। मुमताज ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मुमताज अपनी बहन मल्लिका के साथ पाकिस्तान घूमने गई थीं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी कलाकारों से की मुलाकात
अपने पाकिस्तान  के दौरे पर मुमताज ने प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार गुलाम अली, अभिनेता फवाद खान और राहत फतेह अली खान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर साझा की हैं। एक इंटरव्यू में मुमताज ने पड़ोसी देश के कलाकारों द्वारा की गई मेहमाननवाजी के बारे में बात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में लगे बैन को हटाने पर भी जोर दिया।
Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नाएला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव
विज्ञापन


फवाद और राहत फतेह अली खान ने की खातिरदारी
मुमताज ने पड़ोसी देश में हुए अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने उनके लिए एक पूरा रेस्टोरेंट रिजर्व किया था। इसके अलावा गायक राहत फतेह अली खान ने तबीयत खराब होने के बावजूद उनके लिए गाना गाया। मुमताज ने आगे कहा, 'वे लोग हमसे बिल्कुल अलग नही हैं। मैं जहां भी गई लोग मुझ पर और मेरी बहन पर प्यार और उपहार लुटाते रहे'। 
विज्ञापन

Eva Evans Dies: 30 साल की जिंदगी भी नहीं देख पाई ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारत में काम मिलने की कही बात
मुमताज ने आगे कहा, 'एक कलाकार इससे ज्यादा और क्या चाहता है। उन्हें मेरी सभी फिल्में और गानों के बारे में पता है'। इसके अलावा मुमताज ने पाकिस्तानी कलाकारों से बैन हटाने को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'उन्हें यहां आने और काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए। मैं मानती हूं मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाओं की कमी नही है, लेकिन उन्हें भी मौका मिलना चाहिए'।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का ‘टाइगर’ में दिखा मातृत्व भाव, पृथ्वी दिवस पर प्रसारित हुई डाक्यूमेंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें