फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का ‘टाइगर’ में दिखा मातृत्व भाव, पृथ्वी दिवस पर प्रसारित हुई डाक्यूमेंट्री

Mon, 22 Apr 2024 02:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पृथ्वी दिवस के अवसर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आवाज दी हुई डाक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ आज से प्रसारित होना शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशकों का मानना है कि अभिनेत्री के मातृत्व भाव ने इसमें अद्भुत अनुभव जोड़ा है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा निर्देशक मार्क लिनफील्ड और वैनेसा बर्लोविट्ज की डॉक्यूमेंट्री  ‘टाइगर’ में अपनी प्रभावशाली आवाज के साथ आ रही हैं। यह एक मादा टाइगर की कहानी है, जो अपने बच्चों को जंगल में जिवित रहने के लिए तैयार करती है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सारी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। अब वह प्राकृतिक डाक्यूमेंट्री में मादा टाइगर ‘अंबर’ की आवाज बनी हैं, जो अपने बच्चों को भारत के जंगल में पालती है।

 

फिल्म के लिए प्रियंका एकमात्र विकल्प

एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्देशक मार्क लिनफील्ड और सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज ने फिल्म के अनुभवों को साझा किया और बताया कि वो इसे भारत के गौरव और संरक्षण प्रयासों का प्रमाण क्यों मानते हैं। निर्देशक ने यह भी कहा कि प्रियंका ही इसका एकमात्र विकल्प थीं।

विज्ञापन

जिम में घायल हुईं क्रिस्टल डिसूजा, घुटने में लगी चोट

 

फिल्म के लिए प्रियंका ही क्यों? 

निर्देशकों ने बातचीत के दौरान उन्होंने अपना दृष्टिकोण साझा किया कि प्रियंका का एक मां होना इस फिल्म के लिए कैसे लाभदायक रहा? सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज ने कहा कि इस फिल्म के लिए प्रियंका पहली पसंद थी और वही एकमात्र विकल्प थी। हमने इस काम के लिए प्रियंका को ही इसलिए चुना क्योंकि भारत के सबसे प्रतिष्ठित जानवर की कहानी कहने के लिए वो भारत की सबसे वास्तविक कहानीकार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी आवाज चाहिए थी जो भारत के साथ-साथ विश्व के लोगों से जुड़ सके। प्रियंका के पास बहुत सुंदर आवाज है।

 

मातृत्व भाव ने जोड़ा अद्भुत अनुभव

सह-निर्देशक कहती हैं कि प्रियंका टाइगर से प्यार करती हैं। मुझे लगता है उनका मातृत्व भाव इसमें काम आया। मुझे लगता है एक मां होने के कारण वो ‘अंबर’ को महसूस करती हैं। उन्होंने अंंबर के रक्षात्मक सुरक्षा को पहचाना। आप उनकी आवाज में यह सुन सकते हैं। उनका प्रदर्शन बहुत ही सच्चा और उम्दा है। बता दें कि टाइगर आज यानी 22 अप्रैल से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eva Evans Dies: 30 साल की जिंदगी भी नहीं देख पाई ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें