अभिनेता वरुण शर्मा ने लंबे समय से इंतजार में रही ‘द गारफील्ड’ फिल्म के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज दी है। सोनी पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'गारफिल्ड के नखरे और वरुण का अंदाज, मतलब एडवेंचर का न्यू लेवल अनलॉक्ड'! यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी।
Namashi Chakraborty: मिथुन को ‘डैड’ नहीं कहते उनके बच्चे, बेटे ने किया खुलासा, बोले-हम नाम से बुलाते हैं
फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं वरुण
वरुण शर्मा ने भी फिल्म को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की है। पोस्ट में वरुण ने लिखा, 'बचपन में मेरे पसंदीदा कार्टून रहे ‘गारफील्ड’ फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं'। पोस्ट में वरुण ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वरुण ‘गारफील्ड’ फिल्म की बिल्ली में परिवर्तित हो जाते हैं, जिसके बाद वह फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हैं।
कैट एडवेंचर की कहानी है ‘गारफील्ड’
‘गारफील्ड’ घर के अंदर रहने वाली एक बिल्ली की कहानी है, जो एक वाइल्ड एडवेंचर करने के लिए निकलती है। बचपन में बिछड़े अपने पिता से मिलने के बाद ‘गारफील्ड’ बिल्ली की जिंदगी कैसे बदलती है। ये सबकुछ इस रोमांचकारी फिल्म में देखने को मिलेगा। ‘गारफील्ड’ किरदार को आवाज क्रिस प्रैट ने दी है, वहीं ‘विक’ के किरदार को अभिनेता सैम्युल एल जैक्सन ने अपनी आवाज दी है।
BMCM Advance Booking : बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों
‘गारफील्ड’ इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘गारफील्ड’ 24 मई को हिंदी, तमिल और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। यह एक 3D फिल्म है, जिसका हिस्सा भारतीय अभिनेता वरुण शर्मा बने हैं। बता दें कि वरुण शर्मा शहनाज गिल के साथ ‘सब फर्स्ट क्लास है’ में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी को-स्टार शहनाज ने क्रू मेंम्बर्स के साथ फोटो शेयर की है।
Maidaan: 'घटियापन की हद होती है', मैदान की स्क्रीनिंग में प्रियामणि की कमर पर हाथ रखने पर ट्रोल हुए बोनी कपूर