उषा ने की न्याय की मांग
वीडियो में पद्म भूषण पुरस्कार विजेता गायिका उषा उत्थुप कुछ अन्य महिलाओं के साथ पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए तख्तियां पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं और लोगों से महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक होने का आग्रह कर रही हैं।
अरिजीत सिंह ने भी गाया था गाना
वीडियो में पिछले एक महीने से कोलकाता को हिलाकर रख देने वाली घटना के विरोध में आम लोगों और डॉक्टरों के आंदोलन के व्यापक दृश्य हैं। उषा उत्थुप के संगीत वीडियो से पहले अरिजीत सिंह का गीत 'आर कबे' आया था, जो पीड़ित डॉक्टर और दुर्व्यवहार की शिकार हर महिला को श्रद्धांजलि है। साथ ही वह गाना उस भूमि पर ऐसे हर अत्याचार को समाप्त करने का आह्वान करता है, जहां देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।
Alan-Pritam: 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' गाने के लिए साथ आए एलन वॉकर और प्रीतम, इस दिन रिलीज होगा ट्रैक