इस दिन रिलीज होगा गाना
यह वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' यह सहयोग 2019 में शुरू हुआ, जब एलन वॉकर और प्रीतम वॉकर के मुंबई दौरे के दौरान मिले। वॉकर की भारत यात्रा से प्रेरित होकर इस नए ट्रैक का निर्माण किया गया। वॉकर अपने इस सहयोग से खुश हैं और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इस गाने को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।
प्रीतम के लिए क्या बोले वॉकर
एलन वॉकर ने कहा, 'मैं पहली बार प्रीतम से 2019 में मिला था और तब से हम संपर्क में हैं और साथ में ट्रैक रिलीज करने पर काम कर रहे हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि यह ट्रैक अच्छा निकला। यह संदेश और यह अलग-अलग ध्वनियों और भाषाओं को एक साथ लाता है। यह गाना एक उम्मीद भरा संदेश देता है, जो आज के युवाओं की रचनात्मकता और ताकत को दर्शाता है, संस्कृतियों और ध्वनियों का मिश्रण करता है, जो नई दुनिया को दर्शाता है। मैं प्रीतम, उनके अविश्वसनीय संगीत के प्रति काम करने के तरीके की प्रशंसा करता हूं। अब मैं इसे दुनिया को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।'
प्रीतम ने वॉकर के साथ काम करने पर जताई खुशी
प्रीतम ने भी वॉकर के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की और अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस संगीत में लोगों को प्रेरित करने और एकजुट करने की शक्ति है। मुझे उम्मीद है कि 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' दुनिया भर के श्रोताओं के दिलों को छूएगा और आशा और एकता का संदेश देगा। मैं एलन वॉकर के साथ इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करके बेहद उत्साहित हूं। संगीत बनाने के उनके अनुभव और दृष्टिकोण ने इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना दिया है। वॉकर अपने आगामी 10 शहर वॉकरवर्ल्ड टूर के साथ भारत आने के लिए तैयार हैं। 27 सितंबर को कोलकाता में शुरू होने वाला यह दौरा 20 अक्तूबर को हैदराबाद में समाप्त होने से पहले शिलांग, दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, पुणे और मुंबई जैसे शहरों तक चलेगा।