फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usha Uthup: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं उषा उत्थुप, बोलीं- हम जैसे सामान्य लोगों के लिए ये सौभाग्य की बात है

Tue, 23 Apr 2024 05:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उषा उत्थुप से जब पूछा गया कि उन्हें ये पुरस्कार पाकर कैसा महसूस हो रहा है। इस सवाल के जवाब में गायिका कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं खुशी से लबालब भरी हुई हूं। मेरे लिए यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। 
विज्ञापन
उषा उत्थुप - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गायिका उषा उत्थुप को भारतीय संगीत की पॉप क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। उषा उत्थुप ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गानें गाए हैं। देश भर में उनकी गायकी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। सोमवार यानी 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में उषा उत्थुप को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए आपको बताते हैं पुरस्कार मिलने के बाद उषा उत्थुप ने मीडिया से क्या कुछ कहा --
विज्ञापन


 


मेरी आंखों के आंसू मेरी खुशी को बयां कर रहे हैं... 
उषा उत्थुप से जब पूछा गया कि उन्हें ये पुरस्कार पाकर कैसा महसूस हो रहा है। इस सवाल के जवाब में गायिका कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं खुशी से लबालब भरी हुई हूं। मेरी आंखों में आंसू दिख रहे हैं, आप सब देख सकते हैं। मेरे लिए यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। जब आपको आपके देश द्वारा और अपनी सरकार  के द्वारा यूं सम्मानित किया जाए तब आप जिंदगी से और क्या मांग सकते हैं'।

इन फिल्मों में खूब जमी तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी
विज्ञापन


मेरे लिए सौभाग्य की बात है 
उषा उत्थुप अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जब आपको यूं सराहा जाए तब दिल सच में भर आता है। मैंने कभी उम्मीद नहीं किया था कि मुझे पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। देखिए यदि आप एक शास्त्रीय गायक या शास्त्रीय नर्तक हैं तब आपको पुरस्कार मिलेगा ही क्योंकि आप कला की साधना कर रहे हैं, लेकिन हम जैसे लोगों के लिए ये बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन


Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...

शांति और भाईचारे में है विश्वास 
गायिका आगे कहती हैं, 'हम सामान्य लोग हैं। हमारे लिए पद्म पुरस्कार बहुत बड़ी बात है। मैं संगीत के माध्यम से भाईचारे और शांति का संदेश देना चाहती हूं।मैं चाहती हूं लोग मेरे संगीत को सुनें और मुस्कुराएं। मेरी बस इतनी सी आशा है। मुझे बस इसी में दिलचस्पी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें