फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBK 109: 'एनबीके 109' से बालकृष्ण के किरदार पर आया अपडेट, कॉमेडी का तड़का भी लगाएंगे नंदमुरी

Tue, 25 Jun 2024 10:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'एनबीके 109' में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। उनके किरदार में एक कॉमेडी टच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एक्स @SitharaEnts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों नंदमुरी बालकृष्ण के सितारे बुलंद हैं। वो तीसरी बार हिंदूपुर से विधायक बने हैं और उनकी फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। साल 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अखंडा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब वो अपनी नई फिल्म 'एनबीके 109' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में भी आई गिरावट

लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे नंदमुरी बालकृष्ण 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनबीके 109' में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। उनके किरदार में एक कॉमेडी टच देखने को मिलेगा। इस खबर को जानकर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस का उत्साह बढ़ने लगा है और अब वो उनके रोल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने से अब चर्चा चल रही है कि यह फिल्म मजेदार होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Michael Jackson: ऑक्सीजन चैंबर में सोया करते थे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन, 150 साल तक जिंदा रहने की थी ख्वाहिश

केएस रविंद्र कर रहे हैं फिल्म को डायरेक्ट
'एनबीके 109' का निर्देशन केएस रविंद्र कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में, चिरंजीवी के साथ 'वाल्टेयर वीरय्या' के रूप में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। 'एनबीके 109' में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा चांदनी चौधरी भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इन दोनों के अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अभिनय करती दिखाई देंगी। खास बात यह है कि बॉबी देओल की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। 'एनबीके 109' को दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Pyaar Mein Kabhi Kabhi: 'प्यार में कभी कभी' की है सिल्वर जुबली, 'मुसु मुसु हासी' गाना आज भी लोगों को है पसंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें