फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया के साथ नहीं बैठा था जान्हवी का तालमेल, फिर ऐसे पूरी हुई ‘उलझ’ की शूटिंग

Sat, 20 Jul 2024 05:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर के साथ सेट पर तालमेल ना बैठा पाने को लेकर ‘उलझ’ के अभिनेता गुलशन देवैया ने खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि वह किस तरह की वाइब साझा नहीं करते हैं। 

 
विज्ञापन
गुलशन देवैया और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78 और @janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर अपनी आगामी  फिल्म 'उलझ' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद प्रशंसक इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जान्हवी कपूर के को-स्टार गुलशन देवैया ने सेट पर उनके साथ तालमेल न बैठाने के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन


गुलशन देवैया ने जान्हवी कपूर के साथ तालमेल पर क्या कहा?
एक साक्षात्कार में अभिनेता ने जान्हवी कपूर के साथ अपने तालमेल को लेकर बातचीत की। देवैया ने कहा, ‘हम उस तरह से तालमेल नहीं बैठाते कि बैठ गए और बातें की। सच में हम इस तरह की वाइब साझा नहीं करते।’ गुलशन की इस बात पर जान्हवी हंसने लगीं और कहा, ‘यह आपकी अब तक की सबसे मजेदार बात है।’ अभिनेता ने आगे कहा कि शुरू में उन्हें एक-दूसरे से जुड़ाव की कमी महसूस हुई। हालांकि, उन्हें साथ में करने के लिए कुछ दिलचस्प नहीं मिला, लेकिन उन्हें नहीं लगा कि इससे उनके सीन को प्रभावी ढंग से करने की क्षमता प्रभावित हुई।
Kanguva: 'कंगुवा' में एक या दो नहीं, इतने लुक में नजर आएंगे सूर्या, अभिनेता के किरदार के रहस्य ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन


‘उलझ’ के बारे में
‘उलझ’ एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जो एक युवा आईएफएस अधिकारी की कहानी है। वह घर से दूर एक महत्वपूर्ण पद पर काम करते हुए खुद को एक खतरनाक साजिश में फंसी हुई पाती है। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित ‘उलझ’ में जान्हवी कपूर, रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया के साथ राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिका में हैं। यह थ्रिलर फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘उलझ’ के अलावा कुछ और परियोजनाएं भी हैं। वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह एक्शन फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।  जिसमें एनटीआर जूनियर, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज और श्रीकांत शामिल हैं।
सच्चे प्यार की खोज में इन हसीनाओं ने की दो शादियां, बाद में टूटा रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें