फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Svetlana Haienko: मेहमान नवाजी से खुश हुईं स्वेतलाना, पोस्ट साझा कर बताया वडा पाव खाने का दिलचस्प किस्सा

Tue, 11 Jun 2024 09:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वेतलाना हैएन्को - फोटो : इंस्टाग्राम
यूक्रेनी व्लॉगर स्वेतलाना हैएन्को इन दिनों भारत आई हुई हैं। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने इस यात्रा की झलकियां अपने फैंस संग साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में स्वेतलाना हैएन्को ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में स्वेतलाना हैएन्को गोवा में वडा पाव खाती नजर आ रही हैं, लेकिन यही उस वीडियो की खासियत नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर स्वेतलाना हैएन्को का वह रील इतना क्यों वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वेतलाना हैएन्को - फोटो : इंस्टाग्राम
यूक्रेनी व्लॉगर स्वेतलाना हैएन्को ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'नमस्ते दोस्तों, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आज मैंने वडा पाव खा लिया। इसे खाने के बाद मुझे पता चल रहा है कि ये भारत के बाहर भी इतना मशहूर क्यों है। यह बाहर से बहुत स्वादिष्ट और अंदर से मुलायम होता है'। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वेतलाना हैएन्को - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वेतलाना हैएन्को ने आगे लिखा है, 'मैं जब यह खा रही थी तब मैंने दूकानदार से पूछा वे कितने वर्षों से अपने दुकान को चला रहे हैं। उन्होंने कहा मैं पिछले 50 साल से यहीं दुकान चला रहा हूं। मुझसे पहले मेरी मां यही काम करती थी। मैं उनकी बात सुनकर चकित रह गई'। 

4 of 5
स्वेतलाना हैएन्को - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बात को जारी रखते हुए स्वेतलाना हैएन्को कहती हैं, 'जब मैं वडा पाव खा रही थी तब एक अनजान व्यक्ति ने मेरे मना करने के बावजूद मेरे लिए बिल का भुगतान किया। मैं बता नहीं सकती हूं कि इस बात से मुझे कितनी ख़ुशी मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके देश यूक्रेन का समर्थन करते हैं। हम रूस के खिलाफ हैं और ये हमारी तरफ से एक छोटी सी कोशिश है अपना समर्थन दिखाने की। यह कमाल का देश है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वेतलाना हैएन्को - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वेतलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आकर कई यूजर्स स्वेतलाना के लिए अच्छी-अच्छी बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हमारे लिए अतिथि ईश्वर का रूप होते हैं। हमारी सुहानभूती आपके देश के साथ है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें