फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना को नहीं पसंद प्री-वेडिंग पार्टी, बोलीं- मेरे बच्चे घर से भाग कर लें शादी

Mon, 11 Mar 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे अपनी बातों को बिना लाग-लपेट के बोल देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक लेख में लिखा है, 'मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन इतना भव्य किया था कि अब कोई भी प्री-वेडिंग पार्टी उसके सामने फीकी ही लगने वाली है।'
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विंकल खन्ना अभिनेत्री और लेखिका होने के साथ-साथ एक मां और पत्नी भी हैं। शादी के बाद ट्विंकल फिल्मों से दूर हो गई हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बारे में अपनी राय जाहिर करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने अपने बच्चों की शादियों के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


नहीं करेंगी अपने बच्चों की प्री-वेडिंग पार्टी 
ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे अपनी बातों को बिना लाग-लपेट के बोल देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक लेख में लिखा है, 'मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन इतना भव्य किया था कि अब कोई भी प्री-वेडिंग पार्टी उसके सामने फीकी ही लगने वाली है। ऊपर से न तो अक्षय देर तक जाग सकते हैं और न मैं नीता अंबानी के जैसे डांस कर सकती हूं इसलिए मैं अपने बच्चों की प्री-वेडिंग पार्टी नहीं करूंगी।'

Shaitaan First Weekend Collection: माधवन और देवगन का आज असली इम्तिहान, इस लिस्ट में सातवीं पोजीशन पर ‘शैतान’
विज्ञापन


घर से भाग कर लें शादी 
ट्विंकल अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे शादियों में होने वाले ये ताम-झाम बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मैं तो चाहती हूं कि मेरे बच्चे घर से भाग कर शादियां कर लें। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं होगी कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली और मैं पार्टी का आयोजन नहीं कर पाई।'
विज्ञापन


Oscars 2024: ऑस्कर जीतकर गॉडजिला माइनस वन ने रचा इतिहास, इन हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ हासिल किया खिताब

बेटी के लिए हैं पॉजेसिव 
अभिनेत्री और लेखिका होने के साथ-साथ ट्विंकल खन्ना एक प्यारी सी बेटी की मां भी हैं। ट्विंकल अपने लेख में आगे लिखती हैं, 'मैं हमेशा सोचती हूं कि क्या मेरी बेटी शादी के बाद अपना सरनेम बदल लेगी। मैं चाहती हूं कि वह सुरक्षित रहे और खुश रहे। मैं अपनी तरफ से उसे अक्सर बताती रहती हूं कि बिना डरे अपने अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें