फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actors Luxury House: टीवी के इन सितारों ने छोटे शहरों से निकलकर बनाया आलीशान आशियाना, कीमत उड़ा देगी होश

Sat, 04 May 2024 07:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने सफर की शुरुआत छोटे शहरों से की है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की और बेशूमार दौलत और शोहरत कमाई। आज हम ऐसे ही टीवी सितारों की बात करेंगे जिन्होंने मुंबई में करोड़ों रुपये की कीमत का आलीशान आशियाना बना रखा है।
विज्ञापन
टीवी के इन सितारों ने छोटे शहरों से निकलकर बनाया आलीशान आशियाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
‘किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंजिल, कोई हमारी तरह उम्र भर सफर में रहा’ किसी शायर का यह शेर मुंबई जैसी महानगरी में छोटे शहरों से आए लोगों पर सटीक बैठता है। फिल्म और अभिनय में रुचि रखने वाले नौजवान इस शहर में हजारों ख्वाब लेकर आते हैं। उनकी आंखों में भी  शाहरुख, अमिताभ, मनोज बाजपेयी जैसा सितारा बनने की ख्वाहिश झलकती रहती है। उनकी हजार ख्वाहिशों में एक आलीशान बंगले या घर की ख्वाहिश भी शामिल होती है। टीवी जगत में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो छोटे शहरों से निकलकर मुंबई आएं और अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम कमाया। उन्होंने नाम के साथ खूब पैसे भी कमाएं। इन सितारों ने मुंबई में अपना आलीशान आशियाना भी बसा लिया। आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपने लिए एक शानदार घर मुंबई में बना लिया, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता। कपिल शर्मा ने टीवी के माध्यम से घर-घर अपनी पहचान बनाई। कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने उन्हें बेशूमार दौलत और शोहरत दिलाई। इस शो के सफल होने के बाद उन्होंने ‘फिरंगी’, ‘किस किस को प्यार करूं’, जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, उन्हें फिल्मी दुनिया में उस तरह का ब्रेक अभी  तक नहीं मिल पाया है। मौजूदा समय में कपिल नेटफ्लिक्स के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ चला रहे हैं, जिसका पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ है। बता दें कि कपिल शर्मा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ है। उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का घर बनाया है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।
Oops मोमेंट की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा
 

श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। श्वेता तिवारी को एकता कपूर के धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर पहचान मिली। श्वेता तिवारी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 4’ का हिस्सा रहीं और इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ है। उन्होंने अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना और इस क्षेत्र में मुकाम हासिल किया। बता दें कि श्वेता ने मुंबई में एक आलीशान आशियाना बनाया है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है।

सुंबुल तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम
सुंबुल तौकीर

सुंबुल तौकीर को स्टार प्लस के धारावाहिक ‘इमली’ से पहचान मिली। अभिनेत्री के अभिनय और किरदार को प्रशंसकों ने खूब सराहा। सुंबुल ने ‘आहट’, ‘गंगा’, ‘बालवीर’ जैसे टीवी धारावाहिक में बाल कलाकार के रूप में काम किया है। अभिनेत्री को बॉलीवुड फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में भी देखा गया। बता दें की सुंबुल मध्य प्रदेश से आती हैं। बचपन से ही उनकी रुचि नृत्य और अभिनय में  रही है। सुंबुल ने मुंबई के अंधेरी में 2 करोड़ का घर खरीदा है।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये है मोहब्बतें’ की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को स्टार प्लस के इसी धारावाहिक से बड़े स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में एंकर के तौर पर की थी। टीवी जगत में उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया है। अभिनेत्री का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। उन्होंने मुंबई में एक शानदार प्रापर्टी बनाई है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

रुबिना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक को उनके धारावाहिक ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति - अस्तित्व के एहसास की’ में उनकी भूमिका के लिए खूब सराहना मिली। उनके किरदारों को खूब पसंद किया गया। रुबीना के पास उनके प्रशंसकों की भारी फौज है। अभिनेत्री साल 2020 में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ की विजेता के रूप में उभर कर सामने आईं। रुबीना का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ। उन्होंने मुंबई में लगभग 8 करोड़ का आलीशान आशियाना बनाया है।
Varun Sharma: गारफील्ड की आवाज बनने पर उत्साहित हैं वरुण, एनिमेशन डबिंग को बताया कठिन, बोले- कई नई चीजें सीखी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें