फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triptii Dimri: तृप्ति के हाथ लगी बायोपिक? परदे पर इस दिग्गज अदाकारा का रोल अदा कर सकती हैं 'भाभी 2'

Wed, 07 Aug 2024 10:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तृप्ति डिमरी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं, उनके नाम पर चर्चा चल रही है। वह लीड रोल करती नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'एनिमल' के बाद से तृप्ति डिमरी के सितारे बुलंदी पर हैं। इस फिल्म के बाद उन्हें टैग मिला है 'भाभी 2'। बीते दिनों वह फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आईं। इसके अलावा आने वाले दिनों में अभिनेत्री 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तृप्ति के हाथ एक बायोपिक लग गई है। बायोपिक भी अपने दौर की दिग्गज अदाकारा की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे आगे चल रहा तृप्ति का नाम
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं, उनके नाम पर चर्चा चल रही है। वह लीड रोल करती नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले इस किरदार को अदा करने को लेकर उर्वशी रौतेला का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, अब तृप्ति के नाम की चर्चा है।
AMKDT Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुंका कारतूस साबित हुई 'औरों में कहां दम था', रुला देगी छठे दिन की कमाई

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
इस किताब पर बायोपिक बनने की चर्चा
परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर भी लंबे वक्त से चर्चा है। लेखिका करिश्मा उपाध्याय द्वारा लिखित उनकी जीवनी, 'परवीन बाबी: ए लाइफ' कई वर्षों से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत करने के लिए प्रेरित कर रही है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार अब इस किताब पर फिल्म बनने की तैयारी है। परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की लोकप्रिय अदाकारा रही हैं। उन्होंने दीवार, अमर अकबर एंथनी, मजबूर, त्रिमूर्ति और खट्टा मीठा सहित कई फिल्मों में काम किया है।
Deadpool and Wolverine Box Office Day 13: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की कमाई में दिखी कमी, जानें 13वें दिन का हाल
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
इन फिल्मो में नजर आएंगी तृप्ति
अभिनेत्री तृप्ति के करियर की बात करें तो उन्होंने 'पोस्टर बॉयज' से डेब्यू किया था। फिर वे बुलबुल और कला जैसी फिल्मों में दिखीं। हालांकि, 'एनिमल' के बाद उनकी लोकप्रियता में ज्यादा इजाफा हुआ है। अब उन्हें कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा जाएगा इसके अलावा राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी तृप्ति की अपकमिंग फिल्म है। 
Ulajh Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हुई 'उलझ', छठे दिन ऐसा रहा जान्हवी की फिल्म का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें