राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक कुमुद चौधरी की अगली फिल्म 'छोटे नवाब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। छोटे नवाब अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर चुकी है। फिल्म को 'द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिनसिनाटी' 2020 में प्रदर्शित किया गया था, इस इवेंट में छोटे नवाब ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 2020 का पुरस्कार अपने नाम किया था। अब यह फिल्म दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर रिलीज को तैयार है।