एडवांस बुकिंग में टिकटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग मंगलवार दोपहर से शुरू हुईं है, ऐसे में अभी तक की बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। हालांकि, आज टिकटों की एडवांस बुकिंग की संख्या डबल हो सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि एडवांस बुकिंग में टिकटों की संख्या 25000-30000 तक पहुंच सकती है।
दर्शकों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस अनोखी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन के लिए पीवीआर और देश के शीर्ष मल्टीप्लेक्स में 10000 से अधिक टिकट बेची हैं। ऐसे में यह फिल्म 6-7 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती दिख रही है। हालांकि, ये ओपनिंग ज्यादा तो नहीं है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स है, जिससे अगले कुछ दिनों में कलेक्शन बढ़ सकती है।
Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना
फिल्म में ये कलाकार
फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा, डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, राकेश बेदी और राजेश कुमार जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह निर्देशित किया है। वहीं, जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस का निर्माण किया गया है।
Sushmita Sen: 'आर्या अंतिम वार' स्टार सुष्मिता ने की सलमान की तारीफ, बोलीं - मेरी हाइट से नहीं हुए इंसिक्योर