अभिनेता टॉम हॉलैंड 'स्पाइडर-मैन' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। पूरी दुनिया में टॉम हॉलैंड के करोड़ों चाहने वाले हैं। पिछले दिनों जब एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि वे आगामी 'स्पाइडर-मैन' में नजर आएंगे या नहीं।
पिछले दिनों प्राचीन स्कॉटिश शहर सेंट एंड्रयूज काफी चर्चा में रहा। दरअसल सेंट एंड्रयूज में तीसरे वार्षिक 'सैंड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत हुई। जिसमें हॉलीवुड के कई नामचीन निर्देशकों के साथ-साथ कई अभिनेता भी शामिल हुए।'सैंड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में 'स्पाइडर-मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड भी शिरकत करने पहुंचे। आइए आपको बताते हैं टॉम हॉलैंड ने 'स्पाइडर-मैन' सीरीज के बारे में क्या कहा।
विज्ञापन
जल्द ही शुरू होगी आगामी 'स्पाइडर-मैन' फिल्म
अभिनेता टॉम हॉलैंड 'स्पाइडर-मैन' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। पूरी दुनिया में टॉम हॉलैंड के करोड़ों चाहने वाले हैं। पिछले दिनों जब एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि वे आगामी 'स्पाइडर-मैन' में नजर आएंगे या नहीं। इस सवाल के जवाब में टॉम कहते हैं, 'मुझे आप लोगों से इस खबर को साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं 'स्पाइडर-मैन' की चौथी कड़ी का हिस्सा बनने जा रहा हूं'।
'स्पाइडर-मैन' को दिया जीवन और करियर का श्रेय
टॉम हॉलैंड अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं आज जो भी हूं वह 'स्पाइडर-मैन' की वजह से हूं। जो भी नाम और प्रसिद्धि मुझे मिली है वह इसी किरदार की वजह से मिली है। मैं पहली बार फिल्म की शुरूआती प्रक्रिया का हिस्सा बना हूं और मुझे काफी मजा आ रहा है। मुझे इस दौरान काफी कुछ सीखने को भी मिल रहा है। वैसे भी सब चाहते थे कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं और मैं भी यही चाहता था। हमारी कोशिश रहेगी कि हम दर्शकों को निराश नहीं करें।'
पिछली बार 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में आए थे नजर
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 'स्पाइडर-मैन' सीरीज की तीसरी फिल्म थी। जो साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड अभिनेत्री जेंडया के साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पहले सप्ताहांत में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने 260 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं दर्शक अब टॉम हॉलैंड की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।