फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के बिक चुके हैं इतने टिकट, लोगों में दिखा उत्साह, बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश

Mon, 24 Jun 2024 12:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के टिकटों की तेजी से हो रही बिक्री के बीच बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश हो गई है।
 
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के टिकटों की तेजी से हो रही बिक्री के बीच बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश हो गई है। इससे साफ है कि दर्शक इस फिल्म को जल्दी से जल्दी देखना चाह रहे हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में कई ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म पर इसके टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है और हालत यह है कि जानी मानी वेबसाइट बुक माई शो ठप्प हो गई है।

विज्ञापन


Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में क्यों पहनी 44 साल पुरानी साड़ी? वजह है बेहद खास

रविवार शाम शुरू हुई थी टिकटों की बिक्री
बीती शाम (23 जून) से तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में टिकटों की बुकिंग चालू हुई थी और तभी से लोग धड़ाधड़ टिकट बुक किए जा रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ कि वेबसाइट ही क्रैश हो गई। जिस हिसाब से टिकट बिक रहे हैं, उसे देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nagarjuna: नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन को मारा था धक्का, अभिनेता ने मांगी माफी, बोले- ऐसा नहीं...


अभी तक बिक चुके हैं 1,80,415 टिकट
सैकनिल्क वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक भारत में 2,17,044 टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 1,19,398 टिकट तो केवल तेलुगु 2डी के लिए ही बिके हैं। एडवांस बुकिंग से अभी तक 6.49 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। तेलंगाना में फिल्म के 1,258 शो रखे गए हैं, जिसमें से 477 लगभग भर चुके हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां फिल्म के 345 शो हैं और इसमें से 26 शो लगभग भर चुके हैं और 29 शो के लिए तेजी से बुकिंग चल रही है। समय के साथ-साथ यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता हुआ देखने को मिलेगा।
 

Box Office Collection: वीकएंड पर नहीं चला इश्क विश्क रिबाउंड जादू, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में दिखा उछाल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें