फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर को मिली थी शादी न करने की सलाह, लोगों ने कहा था इससे करियर हो सकता है बर्बाद

Sun, 22 Sep 2024 02:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल में ही बॉलीवुड में 25 साल पूरा करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि लोगों ने उन्हें ये कहते हुए शादी न करने की सलाह दी थी कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है।
 
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई शानदार और सफल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने परदे पर कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी काफी सराहा जाता है। हाल में ही अभिनेत्री ने 21 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्हें कई हस्तियों से शुभकामनाएं मिलीं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लोगों कि प्रतिक्रियाओं को लेकर बात की थी, जब उन्होंने शादी करने का खुलासा किया था। 

विज्ञापन


लोगों ने दी थी शादी न करने की सलाह 
करीना हिंदी सिनेमा की बहुमुखी अभिनय क्षमता वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय कौशल की बदौलत इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने इस दौरान सैफ अली खान से शादी भी की और अब दो बच्चों की मां भी हैं। हालांकि, फिर भी वह फिल्मों में काफी सक्रिय हैं और लगातार परदे पर नजर आ रही हैं। इन दिनों वायरल हो रहे अभिनेत्री के पुराने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शादी करने को लेकर लोगों ने उनसे कहा था कि वो ऐसा न करें, क्योंकि इससे उनका करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और आज वह सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। 
फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है सरगुन मेहता की मोह, जानें तारीख
विज्ञापन

साल 2012 में सैफ संग रचाई थी शादी 
अभिनेत्री ने फीवर एफएम से बातचीत में कहा था, "लोगों को वह कनेक्टिविटी देखना पसंद है। लोग कहते थे, 'शादी मत करो! तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा!' मैं कहती थी, 'ठीक है अगर मेरा करियर खत्म हो गया तो कोई बात नहीं!' मैंने शादी के बाद और इसके बाद काफी काम भी किया है। इस दौरान बच्चे भी हुए। इसलिए मुझे लगता है कि यह चुनौती लेने, खुद पर विश्वास करने और धाराओं के खिलाफ जाने के बारे में है।" बताते चलें कि करीना और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं - तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। 
विज्ञापन

लगातार शानदार कमाई कर रही तुम्बाड़, नौवें दिन बटोरे इतने करोड़
'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर 
बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो वह हालिया रिलीज फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई हैं। इस फिल्म को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित कॉप यूनिवर्स की इस किस्त में वह कई अन्य सितारों के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल ही दिवाली के मौके पर एक नवंबर को रिलीज होने वाली है। 
Karan Johar: रोज 60 मम्मियों से बात करते हैं करण जौहर, निर्देशक ने किए अपने बच्चों से जुड़े दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें