फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए करीना ने की अपनी फीस में कटौती, निर्देशक ने किया खुलासा

Tue, 17 Sep 2024 02:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में 'द बकिंघम मर्डर्स' के निर्देशक हंसल मेहता ने खुलासा किया है कि करीना कपूर खान ने सिर्फ इसलिए फीस में कटौती की न केवल क्योंकि वह एक निर्माता के रूप में शामिल हुईं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि उन्होंने इस परियोजना में अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म को आलोचकों की सराहना मिली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। अब हाल ही में 'द बकिंघम मर्डर्स' के निर्देशक हंसल मेहता ने खुलासा किया है कि करीना कपूर खान ने सिर्फ इसलिए फीस में कटौती की है। न केवल क्योंकि वह एक निर्माता के रूप में शामिल हुईं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि उन्होंने इस परियोजना में अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन


करीना ने फीस में की कटौती
अब हाल ही में जूम के साथ एक इंटरव्यू में हंसल मेहता से कुछ ए-लिस्टर्स की हाई फीस के बारे में अपनी राय साझा करने के लिए कहा गया और उन्होंने तुरंत कहा, "यह फिल्म के प्रकार पर भी निर्भर करता है।" निर्देशक ने आगे खुलासा किया कि, क्योंकि करीना कपूर खान ने एक निर्माता के रूप में इस परियोजना को अपनाया इसलिए जाहिर है कि उन्होंने अपनी फीस में कटौती की है।

निर्देशक ने दिया इन सितारों का उदाहरण
निर्देशक ने आगे कहा कि अपनी फीस में छूट देकर और एक निर्माता के रूप में भी 'द बकिंघम मर्डर्स' का हिस्सा बनकर कुछ ऐसा करने में अपना विश्वास जताया है जो वह करना चाहती थीं। शाहरुख खान , सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े लोगों का ये खबरें कभी सुर्खियों में नहीं आती क्योंकि ज्यादातर समय वे अपनी फिल्में खुद बनाते हैं। उनके मामले में, सब कुछ प्रॉफिट, शेयरिंग रेवेन्यू मॉडल के इर्द-गिर्द घूमता है।
विज्ञापन


इस कहानी पर आधारित है फिल्म
'द बकिंघम मर्डर्स' की बात करें तो यह फिल्म जसमीत भामरा (करीना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे को हिंसा में खोने की यादों से आगे बढ़ने के लिए दूसरे शहर में चली जाती है। फिर उसे एक लापता लड़के का मामला सौंपा जाता है और वह कैसे इससे निपटती हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें