फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: 10 साल पहले नयनतारा को मिला था शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका, इस वजह से ठुकरा दी थी फिल्म

Tue, 17 Sep 2024 02:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नयनतारा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आईं थीं। फिल्म की रिलीज के 10 साल पहले उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। इस फिल्म को ठुकराने के पीछे एक खास वजह थी।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयनतारा अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'जवान' से पहले उन्हें हिंदी फिल्म में काम करने का मौका मिला था, जिसे अभिनेत्री ने नकार दिया था। खास बात यह है कि इस फिल्म में भी उन्हें शाहरुख खान के साथ ही काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म के ठीक 10 साल बाद ही नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
विज्ञापन


शाहरुख खान के साथ काम करने का मिला था मौका
नयनतारा को 'जवान' से पहले एक फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने का मौका मिला था। जी हां, रोहित शेट्टी ने खुद फिल्म 'चेन्नई सुपर किंग्स' के लिए नयनतारा को ऑफर दिया था। इस ऑफर को नयनतारा ने नकार दिया था। खबरों का मानें तो फिल्म के गाने 'एक दो तीन चार' में कुछ खास सीन करने के लिए नयनतारा को रोहित शेट्टी ने यह ऑफर दिया था। नयनतारा के मना करने के बाद रोहित शेट्टी ने प्रियमणि को कास्ट किया था।

Junaid Khan Khushi Kapoor: जुनैद खान-खुशी कपूर की अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म का हुआ एलान, जानें कब होगी रिलीज


इस कारण से कह दिया था ऑफर को न
खबरों की मानें तो इस गाने के ऑफर को मना करने के का एक बड़ा कारण नयनतारा का प्रभुदेवा से ब्रेकअप भी था। इस गाने को प्रभुदेवा के भाई राजू ने कोरियोग्राफ किया था। नयनतारा के लिए ऑफर को मना करने के लिए यह कारण काफी था। इसके 10 साल बाद उन्होंने फिर शाहरुख खान के साथ काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिल रही है।
विज्ञापन

 

Malayalam Cinema: विवादों के बीच मलयालम फिल्म उद्योग को मिलेगा नया एसोसिएशन? फिल्मी हस्तियों का समूह आया आगे

विज्ञापन

शाहरुख खान को लेकर ऐसा सोचती हैं नयनतारा
शाहरुख खान को लेकर नयनतारा ने कहा, 'वह एक बड़े स्टार होने के अलावा, मैं इस बात की भी प्रशंसा करती हूं कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं...मुझे पूरा यकीन था कि जवान एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगा। इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करने के बाद आपको पता चल जाता है कि कब कोई फिल्म चलेगी और कब नहीं'।  वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अन्नपूर्णी' में नजर आईं थीं। इसके साथ ही वह आर माधवन के साथ फिल्म 'द टेस्ट' में नजर आने वाली हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें