फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shriya Pilgaonkar: चुनावी मौसम में श्रिया ने नागरिकों को याद दिलाई अपनी ताकत, बोलीं- 'आंखें खुली रखिए'

Fri, 10 May 2024 02:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'द ब्रोकेन न्यूज' के दूसरे सीजन में श्रिया पिलगांवकर सशक्त पत्रकार के रूप में नागरिकों को उनकी जिम्मेदारी और ताकत से रूबरू कराती हैं। अब चुनावी मौसम में उनकी यह सीख सबके लिए काम की है।
विज्ञापन
'द ब्रोकेन न्यूज 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी महीने रिलीज हुई वेब सीरीज 'द ब्रोकेन न्यूज 2' में श्रिया पिलगांवकर सशक्त पत्रकार राधा भार्गव की भूमिका में नजर आई हैं। जी5 की इस सीरीज से श्रिया का वीडियो इस चुनावी मौसम में खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह नागरिकों को उनकी ताकत का अहसास करा रही हैं। साथ ही लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए आंखें खोलकर रखने की सीख दे रही हैं। श्रिया की कही एक-एक बात गौर से सुनने लायक है।

विज्ञापन

The Broken News Season 2 Review: हिंदी चैनलों की अदावत में हिंदी ही बलिदान, चुनावी मुद्दे भुनाने से चूकी सीरीज

नागरिकों को याद दिलाई जिम्मेदारी
लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। ऐसे वक्त में श्रिया पिलगांवकर का वीडियो एक सीख है। शायद यह संदेश भी कि लोकसभा चुनावों में मतदान करने वालों को किसी एक नेता की भक्ति से ऊपर उठकर अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। वायरल वीडियो में श्रिया कहती हैं, 'जिम्मेदारी है। कोई भी राजनेता हो, सभी हमारी तरह आम इंसान है। किसी भी नेता को भगवान मत बनाइए। अंधभक्ति तो बिल्कुल मत करिए'।
विज्ञापन

Good bad Ugly: हैदराबाद में आज शुरू होगी 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग, इन दमदार दृश्यों को फिल्माएंगे अजित
विज्ञापन


'लोकतंत्र में पब्लिक से बड़ा कोई नहीं'
श्रिया आगे कहती हैं, 'बस अपनी आंखें खुली रखिए। इस देश के लोकतंत्र के लिए इसकी सख्त जरूरत है। जब राजनेता कुछ सही करें, उन्हें सराहिए। जब गलत करें तो उन्हें टोकने और उनकी आलोचना करने से बिल्कुल मत डरिए। बस याद रखिए आप, मैं और हम सब पब्लिक हैं। और लोकतंत्र में पब्लिक से बड़ा कोई नहीं है'।
Heeramandi: ‘सेट पर आने से पहले डायलॉग रट लिया करो’, सोनाक्षी सिन्हा ने भंसाली की भतीजी को किया रोस्ट

'जिम्मेदारी हमारी है' भाषण है प्रभावी
'द ब्रोकेन न्यूज' का दूसरा सीजन 3 मई को रिलीज हुआ। इससें श्रिया के अलावा जयदीप अहलावत , सोनाली बेंद्रे , इंद्रनील सेनगुप्ता , सुखमनी सदाना , तारुक रैना , फैसद राशिद और संजीता भट्टाचार्य हैं। विनय वाइकुल ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज में श्रिया का 'जिम्मेदारी हमारी है' भाषण प्रभावी है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव के लिए साझा किया एक प्यारा पोस्ट, श्रीकांत के लिए लिखी एक खास बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें