मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा के एक बड़े नाम हैं। उन्होंने अपने समय में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लगभग सबसे अच्छी बनती है। बालीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। कई मौके पर दोनों बहुत अपनेपन और घनिष्ठता से मिलते दिखाई पड़े हैं। हाल में ही उन्होंने सलमान के बारे में कुछ मजेदार बातें बताई हैं।
आधी रात में उठा देते थे सलमान
कई रियलिटी शोज में दोनों अभिनेताओं ने अपने मधुर संबंधों की झलक दिखाई है। दोनों अक्सर एक दूसरे से हंसी-ठिठोली करते नजर आए हैं। हाल में ही मिथुन ने फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया है। इस दौरान उन्होंने सलमान को बहुत नटखट बताया और कहा कि सलमान उन्हें आधी रात में उठा दिया करते थे।
सलमान ने किया परेशान
एक रियलिटी शो में पहुंचे मिथुन से शो के होस्ट आदित्य नारायण ने बड़ा रोचक सवाल किया। उन्होंने पूछा कि जैकी श्रॉफ, सलमान खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार में से उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किसने किया है? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'सलमान खान'।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: गुरदीप का वरुण धवन और शशांक के लिए पोस्ट, लिखा- 'आप दोनों सुपरस्टार्स नहीं...'
साझा किया शूटिंग से जुड़ा किस्सा
इस पर आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, 'वह (सलमान) काफी नटखट हैं और वो मुझसे बहुत प्यार करते हैं। अगर हम दोनों साथ हैं, फिर वह एक मिनट भी शांत नहीं रहते । वह लगातार मुझे ढूंढ़ते रहते हैं, अगर मैं सो रहा हूं तो वह मुझे जगा देते हैं। हम सेंट पीटर्सबर्ग में फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे थे। मैं कमरा अंदर से बंद कर सो रहा था और वह अंदर आ कर मुझे जगाने लगे। मुझे आज तक नहीं पता, वह रुम में अंदर कैसे आए'।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव के लिए साझा किया एक प्यारा पोस्ट, श्रीकांत के लिए लिखी एक खास बात
'बहुत नटखट हैं सलमान'
उन्होंने आगे बताया, 'वह अंदर आए। मैं आपको यह नहीं बताउंगा कि अंदर क्या हुआ, लेकिन जब मैंने आंखे खोली वह मेरे सामने खड़े होकर हंस रहे थे। तब मैंने उनसे पूछा था, क्या आदमी है तू, आदमी क्या है यार। वह बहुत बहुत जयादा नटखट हैं'।
Priyanka Chopra-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने निक की तारीफ में लिखा पोस्ट, 'पावर बैलड' से साझा किया पति का लुक
'गारंटी है सलमान शादी नहीं करेंगे'
इसके बाद आदित्य ने एक और सवाल किया कि जैकी श्रॉफ, सलमान खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार में से उन्हें कौन सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है? इस पर मिथुन ने कहा कि सभी आकर्षक हैं। जवाब देने के दौरान मिथुन ने कहा,'सलमान कभी शादी नहीं करेंगे, लेकिन वह सबको डोज देते रहते हैं। वह इतने खूबसूरत सुपरस्टार है और उन्होंने शादी नहीं की है। ये जानने के बाद कौन लड़की उनसे शादी नहीं करना चाहेगी, लेकिन ये भाई नहीं करेगा, गारंटी देता हूं नहीं करेगा'। बताते चलें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
10 से ज्यादा बैंकों में था 'रोशन सोढ़ी' का अकाउंट, फिर उलझी गुत्थी