फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो को छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी का बदला लुक, दुबई में किया धमाकेदार डांस

Sun, 31 Oct 2021 02:52 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी नई पीढ़ी और कहानी के साथ लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में 12 साल का लीप देखने को मिल रहा है। वहीं शो में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से शो से बंधी रहने वाली शिवांगी अब घूमने निकल चुकी हैं। शिवांगी इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिवांगी जोशी दुबई से फोटो और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही शिवांगी का लुक भी बदला बदला लग रहा है। उन्होंने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुबई में डांस करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


शिवांगी का डांस 
शिवांगी ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिवांगी जस मानक के सॉन्ग शाका लाका बूम बूम पर डांस करती नजर आ रही हैं। शिवांगी की इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस शिवांगी के लुक और डांस को बेहद पसंद कर रहे हैं।

दोस्त के साथ पहुंची दुबई
शिवांगी जोशी बेस्ट फ्रेंड नेहा आद्विक के साथ दुबई पहुंची हैं। नेहा टीवी के पॉपुलर एक्टर आद्विक महाजन की पत्नी हैं। साथ ही वह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट भी हैं। शिवांगी और नेहा लंबे समय से एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन


बिग बॉस का मिला ऑफर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसीन खान को बिग बॉस 15 का ऑफर भी दिया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिग बॉस मेकर्स ने दोनों को 4 करोड़ का ऑफर भी दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें