फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा

Wed, 08 Mar 2023 08:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
बीते साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। जहां सभी सितारे अभिनेत्री के निधन से स्तब्ध थे, वहीं दो लोग ऐसे थे जिनकी जिंदगी का तख्तापलट हो गया था। एक थीं तुनिशा की मां तो दूसरे थे अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान। दरअसल, तुनिशा की मां ने अभिनेता पर उनकी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद हाल ही में शीजान जेल से रिहा हुए हैं। शीजान और उनके परिवार के लिए यह समय काफी खास है। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने अपनी मां और बहनों के साथ समय बिताया और तस्वीर साझा की, जो तुनिशा के अंकल को रास नहीं आ रही है। अभिनेत्री के चाचा शीजान और उनके परिवार की तस्वीर देखकर काफी भड़क गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीब ढाई महीने से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद रहने के बाद हाल ही में शीजान खान को जमानत मिली है, जिसके बाद अभिनेता ने अपने परिवार के साथ समय बिताया। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में शीजान अपनी बहनें शफक, फलक, मां और उनके पालतू कुत्ते के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। शफक नाज ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'शुकरण सुकून। जिन लोगों ने हमारा सपोर्ट किया, हमारे लिए प्रार्थना की उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' जहां फैंस शीजान और उनके परिवार की यह तस्वीर देखकर खुश हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे में भी हैं जिन्हें इनकी खुशियां रास नहीं आ रही हैं। खान परिवार के यह खुशी के पल देखकर भड़कने वालों में तुनिशा शर्मा के चाचा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री के चाचा ने हाल में एक साक्षात्कार में शीजान खान के बारे में काफी कुछ कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शीजान खान और उनके परिवार की इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए तुनिशा के चाचा पवन शर्मा ने काफी कुछ कहा। पवन शर्मा ने अभिनेता और उनके परिवार का मजाक उड़ाते और उन पर तंज कसते हुए कहां, 'ये लोग तो ऐसे खुशी मना रहे हैं जैसे वो कोई जंग जीतकर लौटा हो। अगर वह 70 दिनों तक जेल में रहा है,  तो इसके पीछे जरूर कोई न कोई वजह तो होगी ही।'

4 of 5
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, वसई कोर्ट ने शीजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इतना ही नहीं अभिनेता का पासपोर्ट भी जमा कर लिया गया है। इसके साथ ही शीजान को मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। अभिनेता की जमानत की सुनवाई के दौरान वसई कोर्ट में उनकी मां, दोनों बहनें, भाई और मामा मौजूद थे। शीजान को जमानत मिलने के बाद उन्होंने खुशी व्यक्त की और फैंस और मीडिया को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।
Bad Boy: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
गौरतलब है तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री महज 20 साल की थीं। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को  धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। 
Sushmita Sen: मां...दुर्गा.. और स्त्री शक्ति... सुष्मिता ने बयां कीं महिलाओं की खासियत, लिखा- अपना ख्याल रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें