प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कई खुलासे किए। इस साक्षात्कार में अभिनेत्री ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर मुहर लगा दी है। दरअसल, प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर मिला है, लेकिन अभी भी वह इसके बारे में सोच रही हैं। अभिनेत्री संशय में हैं कि उन्हें यह ऑफर लेना चाहिए या नहीं क्योंकि वह डर रही हैं। जहां एक तरफ इस शो में सभी तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है, वहीं प्रियंका ने बताया कि उन्हें बहुत सी चीजों से डर लगता है।