फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: राज अनदकट का हाथ पकड़े दिखीं मुनमुन दत्ता, वायरल हुई दोनों की ये तस्वीर

Sun, 24 Oct 2021 04:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता और राज अनदकट की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का नंबर वन कॉमेडी सीरियल है। ये सीरियल सालों से दर्शकों का दिलों पर राज कर रहा है। फैंस इस सीरियल की सिंपल और मजेदार कहानी को खूब पसंद करते हैं। खास बात ये है कि, इस कहानी में नजर आने वाले किरदार भी अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। सीरियल में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ‘बबीता जी’ और राज अनदकट ‘जेठालाल के बेटे टप्पू’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


राज और मुनमुन अपनी डेटिंग की अफवाह की वजह से खूब लाइमलाइट में रह चुके हैं। बीते दिनों, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, राज और मुनमुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब दोनों की तस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मुनमुन राज का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।
 
 
इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि, राज और मुनमुन कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने राज का हाथ पकड़ रखा है। लुक की बात करें तो, मुनमुन ने प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट कलर की जींस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है और लाइट मेकअप लिया है, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं और राज हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राज संग अपने रिलेशनशिप की अफवाह को गलत बताया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस पोस्ट में मुनमुन ने लिखा था कि आम जनता के लिए कहना चाहती हूं... मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन आपने कमेंट बॉक्स में जो गंदगी बरसाई है, यहां तक कि तथाकथित पढ़े लिखे लोगों ने भी यह साबित कर दिया है कि हम कितने प्रतिगामी समाज हैं। इस पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा था कि, उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें