भाबी जी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी जल्द ही अपना नया टीवी सीरियल जीजाजी छत पर हैं लेकर आ रहे हैं, जिसमें अलीगढ़ की पृष्ठभूमि भी दिखायी देगी। मूलरूप से अलीगढ़ के हरदुआगंज के रहने वाले मनोज संतोषी ने टेलीफोन पर अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि 9 जनवरी 2018 से इस सीरियल का प्रसारण सब टीवी पर होगा।
इसमें ब्रज और अलीगढ़ की भाषा और किरदारों के माध्यम से यहां के जीवन की झलक मिलेगी। मनोज संतोषी ने बताया कि इसमें केंद्रीय किरदार मुरारी जी हैं, जिसको अनूप उपाध्याय ने निभाया है। वह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लहंगों की दुकान करते हैं और उनकी पत्नी अरुणा अलीगढ़ की हैं।
अरुणा के भाई के रूप में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी का जिक्र भी धारावाहिक में बार-बार आया है। मनोज संतोषी कहते हैं कि मुरारी जी को अपनी बेटी इलायची की बड़ी फिक्र लगी रहती है। इसीलिए वह अपनी दुकान के लिए एक शादीशुदा सेल्समैन चाहिए, विज्ञापन देते हैं।