फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे टीवी पर कर रही हैं वापसी, अब पकाएंगी 'खिचड़ी'

Tue, 14 Nov 2017 10:04 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'हम आपके है कौन' की बड़ी भाभी और टीवी सीरियल 'सुरभि' से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे अब एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं। दरअसल मशहूर कॉमेडी सीरियल 'खिचड़ी' का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। जेडी मजीठिया, 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के बाद अब  'खिचड़ी' का तीसरा पार्ट लाने वाले हैं और खबर है कि इस बार खिचड़ी में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे नजर आएंगी। 
विज्ञापन


पढ़ेंः मम्मी करीना की ये फोटो देख हंस पड़ेंगे तैमूर, 'वीरे दी वेडिंग' के सेट पर दिखा करीना का बचपना

आपको बता दें कि इस सीरियल पहला सीजन साल 2002 में आया था। इसके बाद साल 2005 में दूसरा सीजन इंस्टेंट खिचड़ी के नाम से शुरू हुआ था। अब इसका तीसरा सीजन जल्द शुरू होने के लिए तैयार है। इसमें सभी पुराने कलाकार काम कर रहे हैं। अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और वंदना पाठक भी सीरियल में नजर आएंगी लेकिन इसके साथ ही रेणुका शहाणे भी शो में दिखेंगी।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर आतीश कपाड़िया और जेडी मजीठिया के बच्चे इस शो से डेब्यू कर सकते हैं। अगस्तया कपाड़िया और मिश्री मजीठिया जैकी और चक्की नाम के किरदार निभाएंगे। बलविंदर सिंह सूरी और समीक्षा को भी इस कॉमेडी शो में काम करने के लिए बोला गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो रेणुका शहाणे का रोल छोटा होगा लेकिन काफी इंस्टरेटिंग होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें