टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' से लोकप्रिय हुए राम कपूर का कहना है कि वे इस शो को कभी भी नहीं छोड़ेंगे। राम ने शुक्रवार को कहा, "ये अफवाहें सही नहीं हैं। चाहे जो हो जाए और चाहे जितनी भी फिल्म कर रहा हूं, मैं 'बड़े अच्छे..' नहीं छोडूंगा, शो में जब तक मेरी मांग है यानी जब तक शो चाहेगा मैं रहूंगा।"
राम आज ही लाइफ ओके पर शुरू होने वाले रियलिटी शो 'वैलकम' में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस शो में जानी-मानी हस्तियों को उनके असली रूप में ला रहा हैं। इसमें बताया जाएगा कि वे अपने घरों में कैसे रहते हैं, लोगों की आवभगत कैसे करते हैं, खाना कैसे बनाते हैं।
राम यशराज फिल्म्स की 'मेरे डैड की मारुति में' नजर आएंगे।