फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: कभी तीन रुपये के लिए घंटों काम करते थे घनश्याम नायक, नट्टू काका के रोल ने बदल दी थी जिंदगी

Mon, 04 Oct 2021 11:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
घनश्याम नायक - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सालों से नजर आ रहे नट्टू काका उर्फ अभिनेता घनश्याम नायक ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। घनश्याम नायक ने 77 साल की उम्र में रविवार को अपनी अंतिम सास ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इतना ही नहीं, वह अपने आखिरी दिनों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर शूटिंग के लिए भी नहीं जा पा रहे थे। वह इस सीरियल से 13 सालों से जुड़े हुए थे। वह इस सीरियल में जेठालाल की दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करते हुए नजर आते थे। ऐसे में जब अभिनेता के निधन की जानकारी उनके चाहने वालों को लगी, तो हर कोई दुख के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आया। 

नट्टू काका यानी घनश्याम नायक ने अपनी जिंदगी में काफी शोहरत हासिल की है। लेकिन हर आम इंसान की तरह उन्हें भी अपने करियर में सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में दी थी। आइए आपको बताते हैं उनके करियर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
घनश्याम नायक उन लोगों में से एक थे, जो बचपन में ही अभिनेता बनने का सपना देख लेते हैं। इसी वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की लाइन को पकड़ लिया था और बतौर चाइल्ड कलाकर वह फिल्मों में काम करने लगे थे। उन्होंने साल 1960 में आई फिल्म 'मासूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद घनश्याम नायक ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'बेटा', 'आंखें', 'आंदोलन', 'बरसात' शामिल हैं। वह फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
घनश्याम नायक ने अपने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल समय का सामना किया है। उन्होंने ऐसे भी दिन देखें हैं, जब वह महज 3 रुपये के लिए 24 घंटे काम करते थे, क्योंकि उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा पैसे नहीं दिए जाते थे। 

4 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
हालांकि, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल ने नट्टू काका की जिंदगी को बदल कर रख दिया था। इस सीरियल ने उन्हें पैसे के साथ साथ नाम भी दिया था। इस सीरियल का हिस्सा बनने के बाद ही दिवंगत अभिनेता ने मुंबई में ही अपने दो घर खरीद लिए थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, इस शो के बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। उनके पास पैसे रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घनश्याम नायक - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के लिए बता दें कि, घनश्याम नायक के निधन का दुखद समाचार निर्माता अमित मोदी ने साझा किया था। उन्होंने बताया कि, नट्टू काका एक लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनके दो ऑपरेशन्स भी हो चुके थे। उम्र के कारण वह रोजाना शूटिंग पर नहीं जा पाते थे लेकिन वह शुरुआत से लेकर अभी तक तारक मेहता की टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें