फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: वैक्सीन की पहली डोज लगवाने गईं माहिका शर्मा संक्रमित, बोलीं- मैं हैरान हूं, मुझे कोई लक्षण नहीं थे

Wed, 30 Jun 2021 03:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हाल ही में 'रामायण' फेम टीवी अभिनेत्री महिका शर्मा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
  • इस बात की जानकारी उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर पर मिली जब वह पहला शॉट लगवाने गई थीं।
  • इसपर महिका का कहना है कि उन्हें कोई लक्षण नहीं थे और ना ही वह बीमार थीं, तो उन्हें कैसे हुआ।
विज्ञापन
महिका शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा है। कई फिल्मी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा तो कई इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए। अभी भी यह सिलसिला जारी है। हाल ही में मशहूर टीवी अभिनेत्री महिका शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि जब वह अपनी पहली खुराक के लिए एक टीकाकरण केंद्र गईं तब उन्हें संक्रमित होने की जानकारी मिली। अब उनका कहना है कि, "मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर के संपर्क में हूं और मैं उन लोगों से भी टेस्ट कराने का अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।"

विज्ञापन

 

कोरोना टीका लगवाने गईं महिका का कहना है कि "मैं हैरान और स्तब्ध हूं कि मैं कोरोना संक्रमित हूं। मुझे ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे थे और मैं पूरी तरह से स्वस्थ थी। मैं वैक्सीन का पहला शॉट लेने वाली थी, लेकिन अब मुझे कुछ और वक्त के लिए इंतजार करना होगा।"

'रामायण', 'एफआईआर', 'तू मेरे अगल बगल है' जैसे टीवी शोज और फिल्म 'मर्दानी' में काम कर चुकीं महिका अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर महिलाओं पर हो रहे शोषण और उनसे संबंधित समस्याओं के बारे में खुलकर अपनी राय रखती हैं। बीते दिनों महिका जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं जब एक पॉर्न स्टार डैनी डी के साथ उनकी दोस्ती की बात सामने आई थी।

विज्ञापन


महिका ने अपने बात बताते हुए कहा था कि 'लोगों को लगने लगा था कि मैं डैनी की दोस्त हूं तो मैं भी एक सेक्स वर्कर ही हूं। वो बिना सच का पता लगाए मुझे छोटा दिखाने लगे और मेरा शोषण करने लगे।' इसपर महिका ने कहा था कि वो इस बारे में लोगों को जागरूक करेंगी ताकि वे सेक्स वर्कर्स को गलत नजरों से ना देखें।' इसके अलावा महिका मेंस्ट्रुएल हाईजीन के बारे में भी अपने विचार रख चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें