फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13 : पंकज त्रिपाठी ने शो में किया खुलासा, एक्टर बनने से पहले होटल में बनाते थे खाना

Fri, 01 Oct 2021 10:59 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज शानदार शुक्रवार में एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी हॉट सीट पर नजर आए। दोनों इस शो में जीतने वाली राशि को नेक काम में देंगे। वह लड़कियों की पढ़ाई और उनका ध्यान रखने वाली संस्था के साथ जुड़े हैं, जिनके लिए वह इस में सही जवाब देकर धनराशि कमाना चाहते हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी से ढेर सारी बातें करते नजर आए। दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में पंकज पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह शानदार खाना बनाना जानते हैं क्योंकि वह फिल्मों में आने से पहले कुक हुआ करते थे।
विज्ञापन

होटल में करते थे काम
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप घर पर खाना बनाते हैं। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि वह पहले प्रोफेशनल कुक रह चुके हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी चौंक जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पटना के एक होटल में उन्होंने कुक का काम किया है। वह होटल में नाइट ड्यूटी करते थे। ताकि दिन में थिएटर की रिहर्सल कर सकें।
पत्नी को खाना बनाना सिखाया
अमिताभ बच्चन पंकज त्रिपाठी की मृदुला से पूछते हैं कि पंकज खाना बना लेते हैं या नहीं। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं कि मुझे खाना बनाना इन्होंने ही सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें