भारतीय टेलिविजन के जानेमाने चेहरे और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के माध्यम से घर-घर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कहानी घर घर की से लेकर अपने सबसे लोकप्रिय टीवी शो ये है मोहब्बतें तक, करण पटेल ने एक लंबा सफर तय किया है। वहीं अब एक्टर अपनी बॉलीवुड फिल्म 'डैरन छू' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनकी पत्नी अंकिता भार्गव ने बनाई है। करण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई तरह की उथल-पुथल से गुजरे हैं। और अब, उन्होंने अपनी पिछली गलतियों, एक स्टार होने का बोझ और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात की है।
बातचीत में आगे जब करण से उनके शो के सेट पर देर से पहुंचने और शराब पीने के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल सच! मैंने ये सभी गलतियां कीं लेकिन सीखा मेरा सबक, हर कोई लड़खड़ाता है। हर कोई उस रास्ते पर चला जाता है, लेकिन सही रास्ते पर आना और सबक सीखना जरूरी है'।
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती? तीन वर्ष बाद बड़ा खुलासा