गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
डांस के उस्ताद टेरेंस लुइस डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन के बारे में कहते हैं, "इंडियाज़ बेस्ट डांसर वापस आ गया है। इस बार ये शो और भी बड़ा और बेहतर होगा। कटेस्टेंट्स को अपनी काबिलियत साबित करने और डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का खिताब हासिल करने के लिए अपनी हदों से पार जाना होगा। मैं एक शानदार सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"
मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की वापसी पर खुशी जाहिर की। वह कहती हैं, "इस शो ने पहले सीज़न में ही बहुत-से फैंस बना लिए थे और अब डांस के इस सबसे मुश्किल मंच पर टैलेंट को उनके सबसे बेहतरीन फॉर्म में पहचानने और पेश करने के लिए यह शो वापस आ गया है। एक कोरियोग्राफर और कला प्रशंसक के रूप में इस तरह के असाधारण शो का हिस्सा बनना वाकई मेरे काम का एक बहुत ही संतोषजनक पहलू है।" डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन ने डिजिटल ऑडिशन्स में देश भर के डांस प्रेमियों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया हासिल की है।