फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो में पहुंचीं नेहा के रोने की आदत का कृष्णा ने उड़ाया मजाक, सिंगर ने गुस्से में दिया ये जवाब

Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉपुलर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ बतौर मेहमान नजर आएंगे।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ बतौर मेहमान नजर आएंगे। दरअसल, दोनों अपने नए गाने कांटा लगा के प्रमोशन के सिलसिले में शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, शो के मेकर्स एपिसोड प्रसारित होने से पहले प्रोमो वीडियो के जरिए शो की कुछ झलकियां दर्शकों के साथ साझा कर रहे हैं। 

इसी क्रम में हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में नेहा और टोनी के साथ मजाक- मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में कृष्णा नेहा का मजाक उड़ाते भी दिख रहे हैं। वीडियो में कपिल नेहा और टोनी से कहते हैं कि आप दोनों हर टेलीविजन शो में दिखाई दे रहे हैं।  क्या इसका कारण ये है कि आपकी कोविड- 19 की दोनों डोज पूरी हो गई हैं या फिर आप दोनों की कोई पैकेज डील हुई है।

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कपिल नेहा को कांटा लगा गाने और इसी तरह के अन्य गानों का नाम लेकर उन्हें मजाक करते हैं। वह कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं को ही कांटा क्यों लगता है? मेरा कम से कम 20 बार अंगूठा दरवाजे में फंस कर नाखून टूटा, मेरे पर तो एक मुखड़ा नहीं बना।

द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद सपना के कैरेक्टर में कृष्णा अभिषेक की एंट्री और वे नेहा से कहते हैं, मेरे को ना बहुत दुख है। मेरे को कोई प्यार नहीं करता है। इसपर नेहा उनसे निराश होकर पूछती हैं कि अरे क्यों?
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, नेहा के निराश होने पर कृष्णा नेहा के इंडियन आइडल में रोने की आदत का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं,आप रोना नहीं, मैं कंटेस्टेंट नहीं हूं। कृष्णा की यह बात सुन नेहा चौंक जाती हैं और कहती हैं मारूंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें