फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने 'बिग बॉस 7' के प्रतियोगियों के नाम

Tue, 13 Aug 2013 03:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस 7' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके प्रतियोगियों के नाम को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्सुकता है। जैसे-जैसे शो की घड़ियां नजदीक आ रही हैं प्रतियोगियों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वैसे तो फाइलन नाम 'बिग बॉस' शुरू होने के बाद ही पता चलेंगे। वैसे टीवी गलियारों में कुछ नामों पर चर्चा जोर पकड़ चुकी है। अभी तक जिन नामों की संभावना है उनमें स्मृति ईरानी,प्रत्यूषा बनर्जी, हरभजन सिंह के नाम हैं।

इनके अलावा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के कलंक से जूझ रहे क्रिकेटर श्रीशांत, साईरस बरूचा, बरखा बिष्ट, राहुल वैद्य(इंडियन आइडल फेम), मधुरा नाइक, माही विज, निखिल आर्या, कुशाल टंडन, सलमा मर्चेंट, राकेश पॉल और अदा खान के शो में हिस्सा लेने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन


इनमें से अधिकतर टीवी के प्रसिद्व सितारे हैं। वैसे हरभजन सिंह द्वारा शो में भाग लेने की बात को अफवाह बताया गया था, लेकिन फिर भी खबरें पक्की तौर पर कह रही हैं कि भज्जी शो का हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में अगर ये नाम ही फाइनल होते हैं तो 'बिग बॉस7' फिर से लोकप्रिय चेहरों की कंट्रोवर्सी के नाम पर टीआरपी बढ़ाने में कामयाब हो ही जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें